अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में साथ नज़र आये रणबीर आलिया, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया अपना बेबी  बंप – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

आलिया भट्ट अपनी फिल्म डार्लिंग्स के रिलीज के बाद आज यानी कि शनिवार को अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के लिए पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ पति रणबीर कपूर और फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी थे। खास बात यह है कि इस बार आलिया का बेबी बंप भी साथ नजर आ रहा था। दरअसल, अब तक डार्लिंग्स के प्रमोशन के दौरान आलिया ऐसे कपड़े पहन रही थीं ंकि उनका बेबी बंप नजर नहीं आ रहा था। चाहे ड्रेस हो या सूट, आलिया लूज ही कपड़े पहन रही थीं। लेकिन आज जब वह रणबीर के साथ नजर आईं तो उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था।

आलिया ने इस दौरान ब्राउन कलर का ड्रेस पहना है। वहीं रणबीर ब्लैक शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में कूल लग रहे थे। पहले आलिया ने अकेले ेेफोटोशूट करवाया और उसके बाद उन्होंने रणवीर के साथ फोटोज क्लिक कीं।

रणबीर रख रहे थे ध्यान

फोटोशूट के बाद जब रणबीर, आलिया को लेकर सीढ़ियों से जा रहे थे तब उन्होंने आलिया को पकड़ लिया था।

वैसे बता दें कि कुछ दिनों पहले ही जब आलिया से पूछा गया था कि ऐसे समय में रणबीर उनकी कितनी केयर करते हैं तो उन्होंने कहा था, अगर आप पूछ रहे हैं कि क्या रणबीर मेरे पैरों की मसाज करते हैं तो ऐसा नहीं है। लेकिन हां वह हर वो चीज करते हैं जिससे मुझे स्पेशल फील हो।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here