Honey Trap: दो महिलाओं के साथ दिव्यांग का अश्लील वीडियो बनाया, धमकी देकर लिए एक लाख, चंगुल में ऐसे फंसाया

0
17

ख़बर सुनें

Honey Trap: राजस्थान में हनी ट्रैप में फंसाकर लोगों से ठगी करने के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। इसी तरह का एक मामला हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक दिव्यांग युवक का अश्लील वीडियो बनाकर दो महिलाओं और दो व्यक्तिों ने उससे एक लाख रुपये ले लिए। रुपये नहीं देने पर उसके पिस्तौल दिखाई और फिर जान से मारने की धमकी भी दी। 

जानकारी के अनुसार मामला जिले के संगरिया इलाके का है। यहां रहने वाले धन्नाराम ने चार अगस्त को थाने में एक केस दर्ज कराया। अपनी रिपोर्ट में उसने पुलिस को बताया कि उसे खेती के लिए ट्रॉली की आवश्यकता थी। इसे लेकर उसने गांव के गुलाबसिंह से बात की थी। उसने हनुमानगढ़ शहर का एक पता देकर कहा कि यहां चले जाओ, तुम्हारा काम हो सकता है। 

तीन जुलाई को दिव्यांग धन्नाराम गुलाब के बताए पते पर पहुंचा। जहां उसे दो महिला और दो व्यक्ति मिले। उन्होंने धन्नाराम को अंदर बुलाया और और एक कमरे में बैठा दिया। कुछ देर बात करने के बाद उन्होंने धन्नाराम के कपड़े उतारने शुरू कर दिए। उसने ऐसा करने के लिए मना किया तो वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगे।  

इस दौरान गुलाब सिंह भी वहां आ गया। जिसके बाद पिस्तौल की दम पर आरोपियों ने धन्नाराम का दोनों महिलाओं के साथ अश्लील वीडियो बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर 1 लाख रुपये की डिमांड की। आरोपियों ने धन्नाराम की जेब में रखे पांच हजार रुपये छीन लिए। बाकी के रुपये धन्नाराम ने एक होटल संचालक से लेने की बात कही। एक बदमाश होटल संचालक के पास गया और उससे 95 हजार रुपये लेकर फरार हो गया।  इसके बाद पीड़ित धन्नाराम थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here