बॉलीवुड सीनियर एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का हुआ निधन – 24×7 Khabre Fatafat

0
28

बॉलीवुड सीनियर एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक देर शाम सीने में दर्द होने के चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया। ज्यादा तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ लाया गया और वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। एक्टर दिल की बीमारी से पीड़ित थे।

रिपोट्स के मुताबिक, उनका निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ, जैसे ही उन्हें दर्द की शिकायत हुई एक्टर को उनके होमटाउन लखनऊ ले जाया गया। लेकिन वहां दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी देर रात मौत हो गई। 

इन हिट फिल्मों में किया था काम 
एक लंबे अरसे से इंडस्ट्री में काम कर रहे ये बेहतरीन कलाकार बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे। इन फिल्मों में ऋतिक रोशन के साथ ‘कोई… मिल गया’, सनी देओल के साथ ‘गदर एक प्रेम कथा’, ‘सत्या’, ‘बंटी और बबली।

वेब सीरीज में आने वाले थे नजर 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिवंगत एक्टर ने मानिनी डे के साथ ‘टल्ली जोड़ी’ नाम से एक वेब सीरीज भी साइन की थी। पिछले साल खबर आई थी कि इस एक्टर को कई अपकमिंग सीरीज के लिए भी चुना गया था। हालांकि, ये का खुलासा नहीं किया हुआ है कि ये सीरीज कौन सी हैं। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here