Rajasthan: जयपुर के एसएमएस अस्पताल के बाहर से चार साल के बच्चे का अपहरण, परिजनों को झांसा देकर आरोपी फरार

0
15

ख़बर सुनें

जयपुर के एसएमएस अस्पताल के बाहर से बुधवार देर शाम एक चार महीने के मासूम का अपहरण हो गया। बच्चे के परिजन अस्पताल में अपनी बेटी का इलाज करवाने आए थे। इसी दौरान एक अनजान व्यक्ति ने उनसे दोस्ती कर ली और मौका देखकर उनके बेटे को लेकर फरार हो गया।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सैंथल दौसा से एक परिवार करीब एक सप्ताह पहले अपने बच्चे का इलाज कराने एसएमएस अस्पताल आया। डॉक्टरों ने बच्चे को बांगड़ यूनिट में भर्ती कर लिया, जहां पर उसका इलाज जारी है। परिजनों के साथ चार साल का एक बच्चा भी मौजूद था। मां अपने चार साल के बेटी की देखरेख में लगी हुई थी। बेटा अपने दादा-दादी के पास मौजूद था।

मंगलवार शाम को एक व्यक्ति बांगड़ यूनिट के बाहर अपहृत बच्चे के परिजनों से मिला। उसने बताया कि उसके बच्चे का भी इलाज हुआ है। जिसके बाद उसने किसी और डॉक्टर से दिखाने की बात कही। अनजान व्यक्ति की बातों में आकर पहले परिवार के सदस्य अपने बीमार चार साल के बच्ची को धनवंतरी में दिखाने ले गए। इसके बाद वह अनजान व्यक्ति उन्हें एक निजी अस्पताल में भी ले गया ले गया और वहां के डॉक्टर से बीमार बच्चे का चेकअप करवाने कहा। जिसके बाद परिजन उसकी बातों में आ गए और वहां बच्ची का चेकअप करवाया।

इसके बाद आरोपी के साथ परिवार एसएमएस अस्पताल लौट आया और उन्होंने अनजान व्यक्ति के साथ खाना खाने लगे। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर आरोपी बच्चे को गोद में उठाकर फरार हो गया। बच्चे की दादी जब बहू को खाना देकर वापस बाहर आई, तब अनजान व्यक्ति और चार महीने का मासूम वहां नहीं मिला। उसके बाद मासूम बच्चे की मां ने थाने में बच्चे के अपहरण होने की सूचना दी। पुलिस ने सभी थानों का अलर्ट कर दिया। वहीं हर पहलू से पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here