Rajasthan: सीएम गहलोत ने ट्विटर प्रोफाइल फोटो में लगाया तिरंगा, पीएम मोदी ने किया था आह्वान

0
18

ख़बर सुनें

आजादी के 75वीं वर्षगाँठ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ के तहत सोशल मीडिया पर प्रोफाइल फोटो पर तिरंगा लगाने की अपील की थी। इसी के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अपनी ट्विटर प्रोफाइल फोटो में तिरंगा लगाया, जिसमें भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू हाथ में तिरंगा लिए हुए हैं।

उन्होंने प्रोफाइल फोटो बदलते हुए ट्विटर पर लिखा कि आइए हम सब देश की एकता और अखंडता का संदेश देने वाले तिरंगे को अपनी पहचान बनाएं। जय हिंद… 

सीएम गहलोत बोले- मध्यम वर्ग के लोग बुरी तरह परेशान 
वहीं सीएम गहलोत ने केंद्र सरकार पर भी ट्वीट कर निशाना साधा, उन्होंने लिखा कि केंद्र सरकार की नीतियों से बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर मनमानी जीएसटी थोपने के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी ने 5 अगस्त को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया है। आज इस महंगाई और बेरोजगारी से देश के गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोग बुरी तरह परेशान है।

 सरकार पर दबाव बनाना चाहिए
साथी अन्य ट्वीट में लिखा कि केंद्र सरकार की इन नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं, एनजीओ और आमजन को भी भागीदारी निभानी चाहिए और अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर भी लगातार सरकार पर दबाव बनाना चाहिए। जिससे इस तानाशाही सोच की सरकार पर दबाव पड़े और उन्हें मजबूर होकर आमजन के हित में फैसले लेने पडे़ं।

नेशनल हेराल्ड ऑफिस पर कार्रवाई के बाद केंद्र पर साधा निशाना
नेशनल हेराल्ड के ऑफिस को सील होने के बाद सीएम गहलोत ने ट्वीट किया कि कांग्रेस मुख्यालय और 10 जनपथ को पुलिस छावनी बनाने की आज की कार्रवाई अघोषित आपातकाल है। नेशनल हेराल्ड (यंग इंडिया) के दफ्तर को जबरन सील कर दिया गया। एनडीए की इस तानाशाही सरकार के खिलाफ यदि कांग्रेसजनों के साथ आम जनता खड़ी नहीं हुई तो इसका खामियाजा पूरे देश को भुगतना पड़ेगा।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here