पाकिस्तान सेना का हेलीकॉप्टर बलूचिस्तान में हुआ दुर्घटनाग्रस्त – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

पाकिस्तान सेना का एक हेलीकॉप्टर बलूचिस्तान प्रांत में बाढ़ राहत अभियान पर जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।हेलीकॉप्टर में एक शीर्ष कमांडर समेत छह लोग सवार थे जिनकी मौत हो गई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान ने इस घटना पर शोक व्यक्त की।

पाकिस्तान के संसाधन संपन्न बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादी विद्रोहियों ने कहा कि उन्होंने सोमवार को बाढ़ राहत अभियान के दौरान एक सैन्य हेलीकॉप्टर को मार गिराया, जिसमें सेना के एक शीर्ष कमांडर सहित सभी छह लोग मारे गए। एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने विद्रोहियों के दावे को दुष्प्रचार और फर्जी खबर बताते हुए खारिज कर दिया। सेना ने कहा कि खराब मौसम के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विभन्न बलोच विद्रोही समूह के प्रमुख बलूच राजी आजोई संगर (बीआरएएस) ने मंगलवार देर रात रॉयटर्स एजेंसी को भेजे गए एक बयान में कहा कि उसके लड़ाकों ने एक विमान-रोधी हथियार से ‘हेलीकॉप्टर’ को मार गिराया है। हेलीकॉप्टर पर मारे गए लोगों में दक्षिण पाकिस्तान स्थित 12 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सरफराज अली भी शामिल थे।

एजेंसी ने जानकारी देते हुए कहा- समूह ने कोई सबूत नहीं दिया और रॉयटर्स स्वतंत्र रूप से दावे की पुष्टि नहीं कर रहा है।’ जातीय बलूच उग्रवादियों ने दशकों से दक्षिण-पश्चिमी प्रांत में पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ विद्रोह छेड़ रखा है, यह शिकायत करते हुए कि देश के अन्य हिस्सों के लाभ के लिए इसके समृद्ध गैस और खनिज संसाधन का गलत तरीके से दोहन किया जाता है।

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया और ट्वीट लिखा कि ‘सेना के विमानन हेलीकॉप्टर दुर्घटना और उसमें सवार सभी छह लोगों की शहादत के बारे में दुखद समाचार मिला। शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना और प्रार्थना हैं। मुझे लेफ्टिनेंट जनरल सरफराज अली को जानने का सौभाग्य मिला, जिन्हें मैं पूरी तरह से अपने पेशे में ईमानदार इंसान मानता था।’

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त लेफ्टिनेंट जनरल सरफराज अली और पाकिस्तानी सेना के 5 अन्य अधिकारियों की शहादत पर देश गहरा दुखी है। वे बाढ़ प्रभावितों को राहत प्रदान करने का पवित्र कर्तव्य निभा रहे थे। इन धरती पुत्रों के सदा ऋणी रहेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना!

हेलीकॉप्टर में कमांडर 12 कोर लेफ्टिनेंट जनरल सरफराज अली, पायलट मेजर सैयद, सह-पायलट मेजर तलहा, तटरक्षक बल के महानिदेशक ब्रिगेडियर अमजद, इंजीनियर ब्रिगेडियर खालिद और चीफ नाइक मुदस्सिर सवार थे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here