ख़बर सुनें
विस्तार
Rajasthan Constable Result: राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से राज्य में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा का परिणाम अब जल्द ही जारी किया जा सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि परिणाम आज शाम तक जारी कर दिए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने इस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने परिणाम को राजस्थान पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। हम इस खबर में आपको परिणाम चेक करने की पूरी प्रक्रिया बताएंगे। आइए जानते हैं…
Rajasthan Constable Result: कब हुई थी परीक्षा?
राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 13 मई से 16 मई तक किया गया था। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसके बाद पुलिस भर्ती बोर्ड ने 05 जुलाई 2022 को प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी थी। उम्मीदवारों को 07 जुलाई, 2022 तक का समय उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए दिया गया था।
Rajasthan Constable Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?
- सबसे पहले उम्मीदवार की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर दिखाई दे रहे कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- यहां यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
- अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर के आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















