24 घंटे में देशभर में 17135 लोग वायरस से संक्रमित, 47 मरीजों की मौत – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देशभर में 17135 लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं, जबकि 47 मरीजों की मौत हुई है.

भारत कोरोना वायरस का कहर कम नहीं हो रहा और दो दिनों की राहत के बाद नए मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देशभर में पिछले 24 घंटे में 17 हजार 135 लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं. इसके बाद कोविड-19 के कुल संक्रमितों की संख्या 4 करोड़ 40 लाख 67 हजार 144 हो गई है. पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना संक्रमण से 47 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 526477 हो गई है.

नए मामलों में 24.76 प्रतिशत की बढ़ोतरी

देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में 24.76 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बता दें कि देशभर में मंगलवार को 13734 नए मामले सामने आए थे. इससे पहले सोमवार (1 अगस्त) को कोराना वायरस के 16464 नए केस सामने आए थे, जबकि रविवार को 19673 केस दर्ज किए गए थे.

एक्टिव मरीजों की संख्या हुई कम

कोविड-19 नए मामले बढ़ने के बावजूद एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी आई है और देशभर में 137057 मरीजों का इलाज चल रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देशभर में मंगलवार को एक्टिव मरीजों की संख्या अब 1 लाख 39 हजार 792 थी.

दिल्ली में 1 महीने में सबसे ज्यादा केस

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के 1506 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जो एक महीने में सबसे ज्यादा है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार शाम को जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 24 घंटे में तीन संक्रमितों की मौत हो गई और संक्रमण दर 10.63 फीसदी हो गई है. यह लगातार दूसरा दिन है जब संक्रमण दर 10 प्रतिशत से ऊपर है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 26 जून को दिल्ली में 1891 मामले आए थे. सोमवार को दिल्ली में संक्रमण दर 11.41 प्रतिशत थी, जो छह महीनों में सबसे ज्यादा थी. वहीं 822 मामले आए थे और दो लोगों की जान गई थी.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here