Rajasthan: दुष्कर्म के बाद नाबालिग ने की आत्महत्या, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

0
13

ख़बर सुनें

दौसा के महवा थाना इलाके में दुष्कर्म के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद नाबालिग को ब्लैकमेल कर रहा था। साथ ही उसका पीछ़ा कर दोबारा संबंध बनाने के लिए भी दबाव बना रहा था। इससे तंग आकर पीड़िता ने आत्महत्या कर ली थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी नरेश महावर पुत्र तुलसीराम (28) निवासी वार्ड नंबर 6 कोली मोहल्ला को गिरफ्तार कर लिया है।

दौसा एसपी ने बताया कि 28 जुलाई को नाबालिग की मां ने थाना महवा में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने आरोपी नरेश महावर पर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने और ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया था कि आरोपी नरेश लगातार उनकी बेटी का पीछा कर रह था, इससे आहत होकर उसकी बेटी ने फांसी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।  

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना अधिकारी बुद्धि प्रसाद के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक टीम गठित की गई। उक्त टीम ने सोमवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।    

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here