टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेट युजवेंद्र चहल का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया और फिर उनकी प्राइवेट चैट का स्क्रीनशॉट भी पब्लिक कर दिया गया और ऐसा करने वाले ने खुलेआम इसका ऐलान भी कर डाला। दरअसल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चहल फिलहाल राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी टीम का हिस्सा हैं। राजस्थान रॉयल्स ने ही यह कारनामा किया है। आईपीएल 2022 के दौरान चहल ने राजस्थान रॉयल्स का अकाउंट हैक कर टीम के खिलाड़ियों को खूब मैसेज किए थे। राजस्थान रॉयल्स ने इसका ही बदला लिया है।

यह सबकुछ हालांकि मजे में ही किया गया है। राजस्थान रॉयल्स ने चहल की जिस इंस्टा चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, उसमें उनकी पत्नी धनश्री वर्मा चहल, संजू सैमसम, महेंद्र सिंह धोनी, जोस बटलर, इंडियन क्रिकेट टीम और रोहित शर्मा के अकाउंट से आए आखिरी मैसेज नजर आ रहे हैं।

धनश्री ने लिखा है, ‘आप वापस आ जाइये हमारे वीडियो में’, वहीं धोनी ने किसी बात के लिए चहल को लिखा है, ‘बहुत बढ़िया चहल।’ इन सबमें रोहित शर्मा का मैसेज भी कम मजेदार नहीं है, जिसमें लिखा हुआ है, ‘अकाउंट डिलीट करदे।’

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here