इस शुक्रवार ओटीटी पर रिलीज़ हो रही ये फिल्में और वेब सीरीज – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

अगस्त के पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर भले ही कोई बड़ी फिल्म रिलीज ना हो रही हो, मगर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस बार कई अहम वेब सीरीज और फिल्में आ रही हैं। इनमें से एक आलिया भट्ट की डार्लिंग्स भी है, जो इस हफ्ते ओटीटी पर आएगी। वहीं, प्राइम पर नई वेब सीरीज क्रैश कोर्स आ रही है, जो कोचिंग संस्थानों की राजनीति पर आधारित है। रिलीज हो रही वेब सीरीज और फिल्मों की पूरी लिस्ट-

3 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइटईयर आ रही है, जो एक साइ-फाइ एक्शन एडवेंचर एनिमेशन फिल्म है। फिल्म में बज के ओरिजिन की कहानी दिखायी जाएगी। स्पेस रेंजर बज लाइटईयर को क्रिस एवांस ने आवाज दी है, जबकि उजो अदुबा कमांडर, अलिशा हॉथोर्ने बेस्ट फ्रेंड और पीटर सॉन सॉक्स की आवाज बने हैं। 

4 अगस्त को वूट सिलेक्ट पर कॉमेडी सीरीज द ग्रेट वेडिंग्स ऑफ मुन्नेस रिलीज हो रही है। सुनील सुबरमानी ने निर्देशन किया है। शो में अभिषेक बनर्जी, बरखा सिंह, विश्वेंद्र सिंह, आकाश दभाड़े प्रमुख किरदारों में दिखेंगे।

4 अगस्त को ही डिस्कवरी+ पर डॉक्यू सीरीज सीक्रेट्स ऑफ द कोहिनूर स्ट्रीम की जाएगी। इस सीरीज का निर्माण नीरज पांडेय ने किया है, जबकि मनोज बाजपेयी शो के होस्ट हैं। सीरीज में कोहिनूर हीरे की यात्रा के बारे में बताया गया है।

5 अगस्त को आ रहीं ये फिल्में और सीरीज

नेटफ्लिक्स पर आलिया भट्ट की पहली होम प्रोडक्शन फिल्म डार्लिंग्स रिलीज होगी। जसमीत के रीन निर्देशित डार्लिंग्स एक डार्क कॉमेडी फिल्म है, जिसमें आलिया के साथ शेफाली शाह और विजय वर्मा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म के सह-निर्माता शाह रुख खान हैं।

प्राइम वीडियो पर वेब सीरीज क्रैश कोर्स स्ट्रीम की जा रही है। इस सीरीज में अन्नू कपूर लीड रोल में हैं। यह कोचिंग संस्थानों की खींचतान पर आधारित सीरीज है। 

लायंसगेट प्ले पर वेंडेटा रिलीज हो रही है। इस फिल्म में ब्रुस विलिस और माइक टायसन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी विलियम डंकन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बेटी की हत्या का बदला लेने के मिशन पर है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here