नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंहनगर में भरी बारिश होने की सम्भावना, जारी हुआ यलो अलर्ट – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में मंगलवार को नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंहनगर जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश होने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार दो व तीन अगस्त को राज्य में कुछ जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट रहेगा। जबकि 4 व 5 अगस्त को कोई अलर्ट नहीं है।

मौसम निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, चम्पावत, उधमसिंहनगर में अधिकांश जगह पर हल्की से मध्यम हो सकती है। तीन अगस्त को नैनीताल, बागेश्वर में कहीं कहीं भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट है। चार व पांच को भी राज्य में कहीं कहीं तीव्र बारिश हो सकती है।

सोमवार को दून के आशारोड़ी में 56.5, हल्द्वानी में 51, टनकपुर में 33, बनबसा में 30, रायवाला में 17 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश की चेतावनी के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि रिस्पांस टाइम को कम किया जा सके।

देहरादून में भी कहीं कहीं बारिश
देहरादून में सोमवार को कुछ कुछ हिस्सों में सुबह व दिन के समय अच्छी बारिश हुई। आशारोड़ी में 56.5, के अलावा मसूरी, मोहकमपुर, घंटाघर, चकराता रोड, राजपुर रोड, सहस्त्रधारा, सहसपुर, करनपुर, रायपुर रोड आदि इलाकों में दिन में बारिश हुई। दून में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन अधिक था।

न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य रहा। मंगलवार को दून में आसमान में आंशिक से आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ बौछार की संभावना है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 चव 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here