शभर में आज यानि 1 अगस्त के पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, मेरठ, आगरा, बरेली, प्रयागराज में इसमें मामूली बदलाव हुआ है। कई शहरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा देखने को मिला है। पिछले महीने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने घोषणा कर दी है कि राज्य में पेट्रोल और डीजल पर वैट नहीं बढ़ाया जाएगा जिससे की तेल के दाम बहुत ज्यादा नहीं बढ़ेंगे। 1 अगस्त सोमवार को रेट में कुछ पैसों की तेजी आई। आइए जानते हैं यूपी के शहरों में आज पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के प्रति लीटर/किलोग्राम के दाम क्या हैं।

तेल कंपनी इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, लखनऊ में सोमवार को पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है। वाराणसी में पेट्रोल 97.06 और डीजल 90.25 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है तो आगरा में पेट्रोल 96.38 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.55 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा, मेरठ में पेट्रोल 96.31 रुपये और डीजल 89.49 रुपये प्रति लीटर है।
कानपुर में सोमवार को पेट्रोल 96.40 रुपये और डीजल 89.58 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। यहीं, गोरखपुर में पेट्रोल 96.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.92 रुपये प्रति लीटर है। इनके अलावा बरेली में पेट्रोल 96.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.72 रुपये प्रति लीटर है। प्रयागराज में पेट्रोल 97.38 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.56 रुपये प्रति लीटर है। यूपी में LPG गैस 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर में 1,090 रुपये प्रति सिलेंडर मिल रही है।
ऐसे चेक करें अपने शहर में रेट
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



















