पाकिस्तान के पूर्व आतंरिक मंत्री ने शहबाज शरीफ सरकार पर साधा निशाना, जाने पूरी ख़बर – 24×7 Khabre Fatafat

0
22

पाकिस्तान के पूर्व आतंरिक मंत्री शेख राशिद अहमद ने शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार पर निशाना साधा है। राशिद ने बच्चों के अंदाज में तुकबंदी करते हुए कहा, ‘पाकिस्तान सरकार जीरो, इमरान खान हीरो।’ शेख राशिद ने पीएमएल-एन चीफ नवाज शरीफ पर भी ट्वीट करके हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘अविश्वास प्रस्ताव का फैसला लंदन में लिया गया था। वह नवाज शरीफ अब सरकार छोड़ने की बात कर रहे हैं।’

देश में बढ़ती महंगाई को लेकर भी उन्होंने शरीफ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक ‘इकोनॉमिक जाम’ में फंसा है। लोग बिल्स तक नहीं भर पा रहे हैं। अवामी मुस्लिम लीग के चीफ ने कहा कि पाकिस्तान के मित्र देश भी अब मदद के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि न तो चीन, दुबई, कतर और न ही सऊदी अरब इस समय पाकिस्तान की मदद कर रहा है। आईएमएफ से भी फंड हासिल करने में देश विफल रहा है। 

IMF से भी नहीं मिल रहा फंड
मालूम हो कि आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने अपने देश को आईएमएफ से 1.7 अरब डॉलर की अहम किश्त जल्द से जल्द जारी कराने के लिए अमेरिका से मदद मांगी है। जनरल कमर जावेद बाजवा ने अमेरिकी उप विदेश मंत्री वेंडी शरमन के साथ इस मामले पर चर्चा की और अमेरिका से पाकिस्तान की मदद के लिए आईएमएफ में अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने की अपील की। हालांकि अब तक कोई सकारात्मक संदेश नहीं मिला है।

त्रकारों को टारगेट करने का आरोप
राशिद ने इससे पहले पाकिस्तान सरकार पर देश में पत्रकारों को टारगेट करने का आरोप लगाया था। दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थक और सेना के मुखर आलोचक माने जाने वाले एक प्रमुख टीवी पत्रकार को कुछ दिनों पहले गिरफ्तार किया गया था। उन पर पंजाब की अटक जिला पुलिस ने हिंसा भड़काने और नफरत फैलाने के आरोप लगाया गया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here