Honey Trap: शादी डॉट कॉम पर मिली महिला इंजीनियर के साथ घूमीं, संबंध बनाए और ठगे 10 लाख, अब 50 लाख मांगे

0
13

ख़बर सुनें

राजस्थान के दौसा जिले में हनी ट्रैप में फंसाकर एक व्यक्ति से 50 लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने महिला को दस लाख रुपये दे दिए। इसके बाद भी वह बाकी बचे 40 लाख रुपये मांगने के लिए उस पर दबाव बना रही है। साथ ही धमकी दे रही है कि अगर, रुपये नहीं दिए तो झूठे रेप केस में फंसा देगी। आखिर में महिला की धमकी से तंग आकर पीड़ित व्यक्ति ने थाने में केस दर्ज करावाया है।   

दरअसल, पूरा मामला शादी को लेकर है। दौसा में रहने वाले ओडिशा के इंजीनियर रवींद्र कुमार ने दिल्ली की रहने वाली सुजाता के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि वह शहर की अमन विहार कॉलोनी में रहता है और एक एक्सप्रेस वे कोरिडोर में इंजीनियर के पद पर काम कर रहा है।  साल 2017 में उसकी शादी नेहा से हुई थी, लेकिन 2021 में प्रसव के बाद उसकी मौत हो गई। वह करीब डेढ़ वर्ष के बच्चे का पिता है। छोटे बच्चे की देखभाल के लिए उसने दूसरी शादी करने का फैसला किया। इसके लिए रवींद्र ने शादी डॉट-कॉम पर विधवातलाकशुदा महिला के लिए आवेदन किया था। 

रवींद्र ने पुलिस को बताया कि शादी के लिए आवेदन करने के कुछ दिन बाद दिल्ली की रहने वाले सुजाता ने उसका प्रपोजल स्वीकार किया। इसके बाद उससे बात होने लगी, सुजाता ने उसे बताया कि कुछ साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। दोनों में हुई बातचीत के बाद उन्होंने मिलना और साथ घूमना शुरू कर दिया। कई बार दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। इस दौरान अलग-अलग कारण बताकर सुजाता ने उससे अपने खातों में करीब 10 लाख रुपये भी ट्रांसफर करवा लिए। 

धीरे-धीरे सुजाता ने रविंद्र ने दूरी बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान रविंद्र को पता चला कि सुजाता का पति सरकारी नौकरी में था, उसकी मौत के बाद सुजाता की विधवा कोटे से नौकरी लगने वाली है। इस कारण से वह उसके साथ शादी नहीं करना चाहती। रविंद्र ने उससे शादी करने की बात कही तो उसने मना कर दिया और  दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी भी दी। 

रविंद्र का आरोप है कि दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर सुजाता ने उससे 50 लाख रुपये देने की बात कही। इसे लेकर वह उसके ऑफिस में भी आ गई, जहां उसके साथ गाली-गलौज भी की। सुजाता रविंद्र से बार-बार पैसों की डिमांड कर रही थी। इससे तंग आकर पीड़ित रविंद्र शनिवार रात को कोतवाली थाने पहुंचा और सुजाता के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ हनी ट्रैप की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।  

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here