बॉलीवुड फिल्मों का टाइम गया कहने वालों को करण जौहर ने क्या केह, दिया जानिए – 24×7 Khabre Fatafat

0
23

इस साल की शुरुआत बॉलीवुड के लिए कुछ खास अच्छी नहीं रही। एक के बाद इसकी बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंहगिरी हैं। कंगना रनोट की ‘धाकड़’ ने तो पहले दिन ही टिकट खिड़कियों पर दम तोड़ दिया था। वहीं साउथ सिनेमा की पुष्पा से लेकर विक्रम तक ने जबरदस्त कमाई की है। हाल ही में शमशेरा और एक विलेन रिटर्न्स के पिट जाने के बाद लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि हिन्दी फिल्मों को सिनेमाघरों में नकार दिया गया है। ट्विटर पर तो बकायादा इसे लेकर मुहिम पर चलाई गई। ‘बॉलीवुड का भविष्य खत्म हो गया’ ऐसा कहने वालों को फिल्म मेकर करण जौहर ने फटकार लगाई है।हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार करण जौहर ने बॉलीवुड के खत्म होने की बात को बकवास करार दिया। उन्होंने अपनी बात के लिए तर्क देते हुए कहा, ‘अच्छी फिल्में हमेशा काम करेंगी’ उदाहरण के तौर करण ने गंगूबाई काठियावाड़ी और भूल भुलैया 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का हवाला दिया। उन्होंने ये भी कहा कि मेरे फिल्म जुग जुग जियो ने भी अच्छा परफॉर्म किया है। केजो ने आगे जोर देकर कहा कि जो फिल्में अच्छी नहीं हैं वे कभी काम नहीं कर सकतीं और उन्होंने कभी काम नहीं किया है।उसी बातचीत में, करण ने कहा कि लाल सिंह चड्ढा, रक्षा बंधन, ब्रह्मास्त्र, रोहित शेट्टी की फिल्म (सर्कस) जैसी कई बड़ी जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। इस साल का अंत सलमान खान की एक मेगा बजट की फिल्म के साथ होने वाला है। आने वाले समय में कई बड़ी हिन्दी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। अंत में करण ने कहा कि बॉलीवुड को अभी भी दर्शकों को काफी प्यार मिल रहा है जिसके लिए हम शुक्रगुजार हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here