अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन शनिवार को एक बार फिर कोरोना संक्रमित हो गए। वे नौ दिन पहले भी कोरोना पाजिटिव पाए गए थे। वे आइसोलेशन में बने रहेंगे और सभी प्रोटोकाल का पालन करते रहेंगे। व्हाइट हाउस के फिजिशियन डा केविन ओ’कानर ने कहा है कि राष्ट्रपति में बीमारी का कोई लक्षण नहीं है। वे संक्रमण के बावजूद बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। डा केविन ने कहा कि कोरोना के कुछ मरीजों में संक्रमण के लक्षण फिर से उभर जाते हैं। लगता है बाइडन के साथ भी यही हुआ है।

खुद वीडियो जारी कर दिया अपडेट
जो बाइडन ने अपने चिकित्सक द्वारा पुष्टि किए जाने के तुरंत बाद अपने स्वास्थ्य पर एक अपडेट देने के लिए एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि मैं फिर से COVID-19 पाजिटिव पाया गया हूं। बाइडन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वह अपने कुत्ते ‘कमांडर’ के बगल में खड़े नजर आ रहे थे। वीडियो में बाइडन ने कहा, “अरे दोस्तों, आज सुबह टेस्ट पाजिटिव आया। अगले कुछ दिनों के लिए घर से काम करने जा रहा हूं।”
21 जुलाई को भी हुए थे संक्रमित
बता दें कि 21 जुलाई को भी बाइडन कोरोना पाजिटिव पाए गए थे। व्हाइट हाउस के चिकित्सक डा. केविन ओ कानर के अनुसार, बाइडन की तरह कोरोना पाजिटिव होना कुछ COVID रोगियों द्वारा अनुभव किया गया जिसे ‘रिबाउंड’ माना जाता है, जो एंटी-वायरल दवा Paxlovid लेने के बाद देखा गया है। Paxlovid फाइजर इंक की एक एंटीवायरल दवा है जिसका उपयोग उच्च जोखिम वाले रोगियों, जैसे कि पुराने रोगियों के इलाज के लिए किया जाता है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















