MP News : खेलते-खेलते दो भाई पहुंच गए नदी किनारे, डूबने से हुई दोनों की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप

0
12

ख़बर सुनें

रविवार के खारी नदी में दो भाइयों के डूबने से मौत हो गई। यह नदी भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे से गुजर रही है। मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने दोनों के शवों को नदी से बाहर निकाल लिया है। दो भाइयों की मौत की सूचना के बाद मृतकों के गांव में मातम पसर गया है। 

जानकारी के मुताबिक, दोनों भाई रविवार को स्कूल की छुट्टी होने की वजह से दोस्तों के साथ घर से खेलने के लिए निकले थे। ये घर से खेलते हुए नदी पर जा पहुंचे। उनके साथी भी नदी में नहा रहे थे। जिसके बाद दोनों भाई भी नदी में नहाने के लिए उतर गए। उसी दौरान ये डूब गए। उसी दौरान वहां नहा रहे अन्य बच्चों ने उन्हें डूबता देख लिया और परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। जिसके बाद दोनां की तलाश शुरू की गई। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उनके शवों को नदी से बाहर निकाला। बच्चों की मौत की सूचना मिलने पर परिवार के लोगां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव में मातम पसर गया है। 

आसींद थाना प्रभारी सुरेंद्र गोदारा ने बताया कि नेगडिया रोड निवासी जाबिर हुसैन बेग के दो बेटे रिहान 11 वर्ष व जिशान 14 वर्ष खारी में अपने दोस्तों के साथ नहाने गए थे। नहाने के दौरान दोनों डूब गए। दोनों भाइयों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

रविवार की छुट्टी होने की वजह से जाबिर हुसैन का बड़ा बेटा ननिहाल गया हुआ था। रिहान व जिशान अपने घर पर ही रुके थे। मृतक रिहान सातवीं कक्षा व जीशान आठवीं कक्षा में पढ़ाई करते थे। दोनों अपनी मां के साथ खारी नदी में पशु चराने के लिए निकले थे। मां नदी के दूसरी तरफ पशुओं को चरा रही थी। वहीं, दोनों भाई अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए चले गए। 

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here