56 साल की उम्र में भी मिलिंद सोमन यूं रखते हैं खुद को फिट, जाने उनकी फिटनेस का राज़ – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

मिलिंद सोमन 56 साल की उम्र में भी काफी फिट और हेल्दी है। अपने फिटनेस से वह कई यंग लोगों को भी मात दे सकते हैं। मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन का इंस्टाग्राम प्रोफाइल कई लोगों के लिए इंस्पिरेशन है। हर कोई उनके फिटनेस से जुड़े राज जानना चाहता है। मिलिंद अपनी फिटनेस से जुड़े कई सीक्रेट्स को शेयर करते रहते हैं। 

जल्दी उठना पसंद नहीं करते मिलिंद

हर किसी की लाइफ में पसंद ना पसंद का अपनी लिस्ट होती है। कुछ लोग सुबह जल्दी उठ कर एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं तो कुछ देर से उठते हैं और एक्ससाइज को स्किप कर देते हैं। आप इस मामले में मिलिंद से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह सुबह जल्दी उठना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन उठने के बाद एक्सरसाइज जरूर करते हैं। वह सुबह 10 बजे साइकिल चलाते हैं।
रोजाना 10 से 15 मिनट करते हैं एक्सरसाइज

मिलिंद सोमन कई बार ये कह चुके हैं कि वह रोजाना एक्सरसाइज करते हैं। अच्छी बात यह है कि घंटों कि एक्सरसाइज नहीं बल्कि पूरे दिन में 10-15 मिनट की एक्सरसाइज को काफी समझते हैं। वह एक बार में 30 सेकंड से तीन मिनट के बीच वर्कआउट करते हैं। उनका कहना है कि जब आप अपने शरीर के वजन के साथ एक्सरसाइज करते हैं तो आप खुद को बेहतर तरीके से समझते हैं। इसलिए आलस को दूर हटाएं और रोजाना खुद को समय दें।  

फिट रहने के लिए नहीं किया जिम जॉइन

इन दिनों फिटनेस के लिए लोग जिम की ओर भागते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मिलिंद आज तक जिम नहीं गए? जी हां, मिलिंद ने खुद इस बाद को स्वीकारा है कि वर्कआउट रूटीन के लिए वह आज तक जिम नहीं गए हैं। फिट रहने के लिए आपको अपनी प्रायोरिटी को सेट करने की जरूरत है। अगर आप अपने गोल को डिसायड करते हैं तो ये भी आसान हो जाता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here