कई बीमारियों को लेकर आता है मानसून, बचने के लिए अपनाये ये आसान उपाए – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

ये तो सभी को पता है कि मानसून अपने साथ कई बीमारियों को लेकर आता है. वही अगर इस मौसम में जरा सी भी असावधानी होती है तो बीमार होने में समय नहीं लगता है.बरसात के मौसमें में डेंगू, टाइफाइड जैसी खतरनाक बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है.  ये बीमारियां मच्छरों के कारण से फैलती हैं. इसलिए इस मौसम में आपको बीमारियों से बचने के लिए साफ-सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए.ऐसे में हम यहां आपको बताएंगे कि आप किस तरह से मानसून में होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं? चलिए जानते हैं.

मानसून के मौसम में इन बातों का रखे ध्यान-

मच्छरों से बचें-

डेंगू और मलेरिया से बचने के लिए मच्छरों से बचना बहुत जरूरी है. इसलिए इस मौसम में सुबह या शाम के समय फुल स्लीव्स वाले कपड़े पहनें. ताकि आप मच्छरों से बच सकें. इसके अलावा आप मस्कीटो कॉइल आदि का प्रयोग करें. ऐसा करके आप अपने आपको मच्छरों के काटने से बचा सकते हैं.

एक्सरसाइज-

रेगुलर एक्सरसाइज स्वस्थ शरीर के लिए काफी फायदेमंद है. दिन में से 30 मिनट एक्सरसाइज के लिए जरूर निकालें. ये आपको दिनभर फुर्तीला रखने में मदद करेंगे.इसके अलावा रोजाना एक्सरसाइज करने से आप की बीमारियों से दूर रह सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि एक्सराइज करने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है. जिस कारण कोई बीमारी आसानी से नहीं लग पाती . वहीं अगर मानसून में अगर आप बाहर वॉक पर न जा पाएं तो कुछ एक्सरसाइज घर पर ही करें.
नींद
भरपूर नींद हेल्दी रहने के लिए बहुत जरूरी है. कम नींद लेने से डिप्रेशन, कब्ज, हाई ब्लड प्रेशर के अलावा कई बीमारियां आपको घेर सकती हैं. इसलिए रोजाना 8 घंटे की नींद लेने से आप फ्रेश महसूस करते हैं इससे आपकी याददाश्त भी तेज रहती है. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here