योगी सरकार करने जा रही परशुराम तीर्थ सर्किट का निर्माण, जाने पूरी ख़बर  – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार परशुराम जन्मस्थली का निर्माण करने जा रही है। योगी सरकार परशुराम तीर्थ सर्किट बनाने जा रही है जिससे 6 जिलों के पांच तीर्थस्थलों को आपस में जोड़ा जाएगा। परशुराम तीर्थ सर्किट का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग करेगा। हिंदुओं की आस्था से जुड़े पांच धामों जिनमें नैमिष धाम, महर्षि दधीचि स्थल मिश्रिख, गोला गोकर्णनाथ, गोमती उद्गम और पूर्णागिरी मां के मंदिर को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा पूर्णागिरी माता के मंदिर से बाबा नीम करौरी धाम और जलालाबाद स्थित परशुराम की जन्मस्थली को जोड़ा जाएगा।

सरकारी की योजना के मुताबिक परशुराम तीर्थ सर्किट यूपी के 6 जिलों से होकर गुजरेगी। इनमें सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद से होकर गुजरेगा। जानकारी के मुताबिक इस सर्किट की लंबाई पांच सौ किलोमीटर से ज्यादा होगी। योगी सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने शाहजहांपुर के जलालाबाद स्थित परशुराम जन्मस्थली को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने की मांग की थी। 

जितिन प्रसाद ने पिछले दिनों परशुराम जन्मस्थली का भी दौरा किया था। इसके बाद उन्होंने परशुराम जन्मस्थली के महंत और पुजारियों के अलावा नैमिषधाम के पुजारी और गोला गोकर्णनाथ के पुजारियों और दूसरे साधु-संतों से मुलाकात कर कॉरिडोर की रूपरेखा तैयार की थी। जानकारी के मुताबिक टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है और अब जल्द ही इसपर काम होना शुरू हो जाएगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here