Rajasthan: प्रदेश में 26 अगस्त को होंगे छात्रसंघ चुनाव, 27 को आएगा परिणाम, दो साल बाद इंतजार खत्म

0
13

ख़बर सुनें

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। 26 अगस्त को प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग होगी। अगले दिन 27 अगस्त को मतगणना होगी और परिणाम जारी किए जाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को चुनाव की तारीख की घोषणा की। 

विभाग की गाइडलाइन के अनुसार मतदाता सूचियों का प्रकाशन 18 अगस्त को किया जाएगा। 20 अगस्त को फाइनल मतदाता सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 22 अगस्त को उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इसी दिन दावे और आपत्तियों भी ली जाएगी। अगले दिन 23 अगस्त को नॉमिनेशन लिस्ट जारी की जाएगी, इस दौरान उम्मीदवार अपना नामांकन भी वापस ले सकेंगे। दो दिन बाद  26 अगस्त को चुनाव के लिए वोटिंग होगी और 27 अगस्त को मतगणना के बाद परिणाम जारी किए जाएंगे।

राजस्थान में विश्वविद्यालयों के एकेडमिक कैलेंडर में छात्रसंघ चुनावों को अगस्त-सितंबर में तय किया गया था। इसकी औपचारिक घोषणा 29 जुलाई को हो गई है। कोरोना के कारण प्रदेश में दो साल से चुनाव नहीं हो सके थे। प्रदेशभर के छात्र और संगठन चुनाव कराए जाने की मांग कर रहे थे। छात्र संगठनों का तर्क है कि जब पंचायत-निकाय चुनाव करवाए जा सकते हैं तो छात्रसंघ के चुनाव क्यों नहीं हो सकते?  

कोरोना शुरू होने के बाद जहां कक्षाएं और कैंपस ही छात्रों के लिए बंद हो गए, छात्रसंघ चुनावों को भी अनुमति नहीं मिली। इसके बाद राज्यपाल द्वारा गठित टास्क फोर्स ने भी छात्रसंघ चुनाव नहीं कराने का सुझाव दिया था। दूसरे साल भी चुनाव नहीं हो सके थे। जयपुर, जोधपुर सहित अन्य विश्वविद्यालयों में लाखों छात्र चुनावों से जुड़ते हैं। राजस्थान यूनिवर्सिटी में ही 28 हजार वोटर हैं।

22 जुलाई को मुख्यमंत्री ने दिए थे निर्देश  
शुक्रवार 22 जुलाई को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव के लिए हरी झंडी दे दी थी। उन्होंने ट्वीट कहा था, विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं। विद्यार्थी संगठनों की मांग और विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की समझ बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालयों-महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव करवाने के लिए विभाग को निर्देश दिए गए हैं। सभी विद्यार्थी संगठन संबंधित कॉलेज और यूनिवर्सिटी की गाइडलाइंस की पालना करते हुए उत्साह से चुनावों में भाग लें। मेरी शुभकामनाएं आप सभी के साथ हैं।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here