Rajasthan: 14 साल की बच्ची से सात लोगों ने किया गैंगरेप, सब्जी लेने के लिए घर से निकली थी, इस तरह किया अगवा

0
13

राजस्थान के धौलपुर में नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता घर से सब्जी लेने के लिए निकली थी। इस दौरान एक व्यक्ति उसे घर छोड़ने की बात कहकर अपने साथ ले गया। घर छोड़ने बजाय वह उसने नाबालिग को बसेड़ी रोड पर छोड़ दिया। जहां 6-7 लोगों ने अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अगले दिन आरोपी नाबलिग को एक मंदिर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद एक युवक ने नाबालिग के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों को नाबालिग ने घटना की जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने तीन संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

जानकारी के अनुसार घटना 26 जुलाई शाम सात बजे की है। शहर के एक इलाके में रहने वाले नाबालिग अपने घर से सब्जी लेने के लिए  निकली थी। रास्ते में उसे एक व्यक्ति मिला। उसने पीड़िता से कहा कि वह उसके पिता का परिचित है। घर छोड़ने की बात कहकर उसे नाबालिग को अपने साथ बाइक पर बिठाकर ले गया। कुछ देर बात व्यक्ति ने पीड़िता को बसेड़ी रोड के टोल के पास छोड़ दिया। जहां पहले से ही करीब 6 लड़के मौजूद थे। उन्होंने नाबालिग को जबरन एक कार में बैठाया और अपने साथ ले गए। इसके बाद अलग-अलग जगह ले जाकर उसके साथ पूरी रात गैंगरेप किया।

इधर, काफी देर तक बच्ची सब्जी लेकर घर नहीं लौटी तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अगले दिन पीड़ित के परिवार के परिचित व्यक्ति ने नाबालिग को भूतेश्वर मंदिर के पास देखा। इसके बाद उन्होंने फोन कर उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे अपने साथ लेकर चले गए। पूरी रात लापता रहने को लेकर परिजनों ने पीड़िता से पूछताछ की तो उसने उन्हें घटना की जानकारी दी। जिसके बाद वह बेटी के साथ थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। तीन संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात को लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here