Rajasthan: हिंदू लड़के से शादी की तो पिता ने गर्भवती बेटी और दामाद को टक्कर मारी, कट्टा ताना, भीड़ देखकर भागा

0
11

ख़बर सुनें

राजस्थान के भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में ऑनर किलिंग के प्रयास का मामला सामने आया है। बेटी के हिंदू लड़के से नाराज पिता ने दोनों को ऑटो से टक्कर मारने की कोशिश की, लेकिन वह बच गए। इसके बाद उसने उन्हें गोली मारने के लिए कट्टा भी निकाल लिया, लोगों की भीड़ को देखते आरोपी वहां से भाग गया। आरोपी की बेटी ने कहा कि दूसरे धर्म के लड़के से शादी करने के कारण उसके पिता उससे नाराज थे। उन्होंने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी थी।  

जानकारी के अनुसार मामला भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके का है। शहर के नमक कटरा के रहने वाले नरेंद्र सैनी ने बताया कि, नगमा उसके घर के पास रहती थी। पड़ोसी होने के कारण अक्सर दोनों की मुलाकात और बातचीत होती रहती थी। इसी बीच दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया, लेकिन अलग-अलग धर्म होने के कारण उनके परिवार वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे।

22 फरवरी को नरेंद्र और नगमा घर से भाग गए। नगमा के पिता ने बेटी के अपहरण का केस कोतवाली में दर्ज करवाया। पुलिस ने नरेंद्र और नगमा को जयपुर से दस्तयाब कर लिया। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू तो दोनों के जयपुर में होने का पता चला। पुलिस उन्हें वहां लेकर भरतपुर आई, लेकिन तब तक दोनों ने शादी कर ली थी। नगता के पिता को बेटी की शादी की बात पता चली तो उसने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी। 

नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी चार महीने की गर्भवती है। गुरुवार को वह बाइक से अपनी पत्नी को डॉक्टर को दिखाने के लिए अस्पताल जा रहा था। इस दौरान ऑटो चालक नगमा के पिता इस्लाम खां ने उन्हें देख लिया। वह ऑटो से उनका पीछे करने लगा। 

नरेंद्र नगमा के साथ गोपालगढ़ स्थित एक जूस की दुकान पर रुका। दोनों के बाइक से उतरने से पहले इस्लाम ने ऑटो से उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों जमीन पर गिर गए, दोनों उठकर भागने लगे तो इस्लाम ने एक बार फिर नगमा को टक्कर मार दी। दोनों चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद नगमा के पिता ने उन पर कट्टा तान दिया, लेकिन लोगों की भीड़ को देखते हुए वह वहां से भाग गया। बताया जा रहा है ऑटो की टक्कर से नगमा को कई जगह चोटें लगी हैं।   

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here