Rajasthan: राहुल गांधी भी हैं इस छोटे-से गांव के गेंदबाज के फैन, मछली पकड़ने के जाल से करता है नेट प्रैक्टिस

0
11

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है। बस जरूरत है उभरते प्रतिभावान बच्चों को पहचान कर उसे तराशने की और थोड़ी प्रोत्साहन की। ऐसे ही राजसमंद के एक प्रतिभावान बच्चे भरत की क्रिकेट के प्रति जुनून देखकर राहुल गांधी भी फैन हो गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भरत की मदद करने की अपील की है।

पेड़ की डाली को बनाया स्टंप

देवगढ़ के चारभुजा क्षेत्र के मोजावतों का गुड़ा निवासी कालू सिंह के बेटे भरत सिंह की क्रिकेट की प्रति दीवानगी और जुनून देख लोग हैरान हैं। भरत एक अच्छा गेंदबाज है। वह मछली पकड़ने के जाल को नेट बनाकर और पेड़ की कटी डाली को स्टंप बनाकर रोजाना गेंदबाजी का अभ्यास करता है। उसके अभ्यास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भरत का वीडियो देखकर राहुल गांधी उसके मुरीद हो गए। उन्होंने बुधवार शाम को ट्विटर पर भरत का एक वीडियो शेयर किया। यह वीडियो मात्र छह सेकेंड का है लेकिन इस 17 साल की बच्चे की प्रतिभा देखकर हर कोई उसका कायल हो रहा है।

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 27, 2022 “>http://

राहुल गांधी ने की सीएम गहलोत से अपील

राहुल गांधी ने वीडियो शेयर करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत को टैग भी किया। उन्होंने लिखा कि हमारे देश के कोने-कोने में अद्भुत प्रतिभा छिपी हुई है, जिसे पहचानना और बढ़ावा देना हमारा कर्तव्य है। अशोक गहलोत जी से मेरा निवेदन है, इस बच्चे का सपना साकार करने के लिए कृपया उसकी सहायता करें।

 

क्रिकेट एकेडमी में कराया जाएगा दाखिल

राहुल के ट्वीट पर सीएम अशोक गहलोत ने जवाब भी दिया है। सीएम ने भी भरत की हरसंभव मदद की बात कही है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि जरूर इस पर आगे काम करेंगे और जो भी जरूरी होगा, वह किया जाएगा। वहीं सीपी जोशी ने कहा कि जल्द ही क्रिकेट एकेडमी में प्रतिभावान बच्चे को दाखिल करा दिया जाएगा।

पढ़ने में भी होशियार है राजसमंद का ये होनहार

17 साल के भतर सिंह खरवड ने बताया कि वो अपने ननिहाल निचली मियारी गावं में रहता है। वह देवपुरा गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ता है। भरत गांव के पास ही खुली जगह में नेट बांध कर अभ्यास करता है। उसने बताया कि पहले वह टेनिस बॉल से प्रैक्टिस करता था लेकिन अब उसके पास लेदर की बॉल आ गई है। ऐसे में एक साल से वह लेदर बॉल से प्रैक्टिस कर रहा है। उसे फास्ट बॉलिंग पसंद है। भरतसिंह के पिता कालूसिंह खरवड खेती करते हैं। वहीं माता गृहणी हैं। उसके चार भाई-बहन में सबसे बड़ा भरत पढ़ने में भी होनहार है। उसने 11 वीं क्लास में 71 फीसदी अंक हासिल किए थे। जबकि 10 वीं में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here