कानपुर: अगले पांच दिनों में छाए रहेंगे बादल, जाने इस माह में क्या है वर्षा की स्थिति… – 24×7 Khabre Fatafat

0
64

मूसलाधार वर्षा से मंगलवार शाम को जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं कई इलाकों में लोगों को जबरदस्त जलभराव से जूझना पड़ा। पनकी और दादानगर औद्योगिक क्षेत्र में जल निकासी ठप होने के चलते एक से दो फीट तक पानी भर गया। सीएसए के मौसम विज्ञानी के अनुसार अगले पांच दिनों में मध्यम बादल छाए रहेंगे। इस अवधि में मध्य तेज हवाओं एवं गरज-चमक के साथ वर्षा होने के आसार हैं। 

मंगलवार शाम को हुई वर्षा में जूही खलवा पुल भरने से जीटी रोड से किदईनगर जाने वाला रास्ता बंद हो गया। जूही खलवा पुल, चावला मार्केट गोविंदनगर, विजय नगर, लाजपत  नगर, शास्त्रीनगर, गुमटी नंबर पांच जीटी रोड, रावतपुर क्रासिंग, साइकिल मार्केट, अशोक नगर मोतीझील, बेनाझाबर, पीपीएन मार्केट समेत कई इलाकों में सड़कों पर एक-एक फीट तक पानी भर गया। 

वर्षा टैली

जुलाई माह में वर्षा की स्थिति

वर्ष वर्षा

2022 172

2021 349.3

2020 446.6

2019 345.7

2018 386

(वर्षा मिलीमीटर में)

आज का मौसम

अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : 32.0

न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : 24.0

मौसम पूर्वानुमान : अगले पांच दिनों में मध्यम बादल छाए रहेंगे। इस अवधि में मध्य तेज हवाओं एवं गरज-चमक के साथ वर्षा होने के आसार हैं। 

सूर्य :

अस्त (आज): 07:00

उदय (कल) : 05:31

पूर्वानुमान अधिकतम न्यूनतम

27 जुलाई : 32 26

28 जुलाई : 32 27 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here