यहां देखे अपनी अतरंगी ड्रेस से तहलका मचाने वाली उर्फी जावेद ये तस्वीरें… – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

मनोरंजन जगत में अपनी अतरंगी ड्रेस से तहलका मचाने वाली उर्फी जावेद को आज कौन नहीं जानता हैं। उर्फी के ग्लैमर के तो हर तरफ चर्चे हैं, मगर क्या आप जानते हैं कि आपकी पसंदीदा फैशनिस्टा उर्फी जावेद बचपन में कैसी नजर आती थीं? आइए आज आपको दिखा ही देते हैं।

उर्फी जावेद जिनके ग्लैमरस और सिजलिंग स्टाइल स्टेटमेंट को देखकर प्रशंसकों की धड़कनें तेज हो जाती हैं, वो बचपन में बेहद मासूम और क्यूट नजर आती थीं। उर्फी आज अपने प्रशंसकों की पसंदीदा बन चुकी हैं। उनके स्टाइलिश अवतार तो आप आए दिन ही देखकर खुश होते हैं। आज आपको उर्फी के बचपन से भी रूबरू करा दें। 

उर्फी जावेद के बचपन की फोटोज देखकर आप भी चकरा जाएंगे। फोटोज में फ्रॉक पहने लिटिल उर्फी जावेद एक दम परी लग रही हैं। बड़ी आंखें, कोमल से होंठ और उनकी प्यारी सी मुस्कान, आपको एक बार फिर उनका दीवाना बना देगी। उर्फी जावेद की इन फोटोज को मिस करना बड़ी भूल होगी। एक तस्वीर में उर्फी जावेद दुपट्टा पहने हुए शरारत भरी नजरों से कैमरे की तरफ देख रही हैं। आंखों में काजल लगाए नन्ही उर्फी को देखकर ही पता चल रहा है कि वो बचपन में बहुत शरारती और खुशमिज़ाज थीं। उर्फी जावेद की ये तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here