Rajasthan: ‘पति की है गर्लफ्रेंड, तीन दिन से नहीं दिया खाना, घर आकर पीटा’, यह लिख पत्नी ने बेटी के साथ दी जान

0
16

ख़बर सुनें

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक विवाहिता ने अपनी बेटी के साथ आत्महत्या कर ली। उसने पानी से भरे कुंड में पहले बेटी को फेंका और फिर खुद भी कूद गई। जिससे दोनों की मौत हो गई। खुदकुशी से पहले विवाहिता ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें उसने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

अपने नोट में उसने लिखा कि ‘मेरा पति मुझे आए दिन मारता है। उसका किसी और महिला से अवैध संबंध है। उसने तीन दिन से मुझे खाना नहीं दिया। अब में मरने जा रही हूं’। मृतका के पीहर पक्ष ने पति और बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

सुसाइड नोट में यह लिखा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनू निमीवाल ने आत्महत्या से पहले अपने सुसाइड नोट में लिखा, ‘मैं अपनी बेटी हिमांशी के साथ मरने जा रही हूं। मेरा पति संदीप कुमार ने मेरे साथ बेरहमी से मारपीट करता है। कल मेरे पेट में बहुत तेज दर्द हो रहा था, इस कारण में सो रही थी। मेरी कोई गलती नहीं थी, इसके बाद भी  दुकान से आते ही उसने मुझे मारना शुरू कर दिया। 

कहा, जब मैं कल रात को शराब पी रहा था तो कॉल क्यों किया। वह लेट हो रहा था मैंने कॉल कर सिर्फ इतना पूछा था कि आप आए नहीं कब तक आओगे? संदीप का रेखा पिता सुभाष नाम की लड़की के साथ अवैध संबंध हैं। वह जब भी उसके साथ संबंध बनाकर आता है तो मुझे मारता है। कई बार  मैंने संदीप को उससे फोन पर बातें करते सुना है। उसके वीडियो भी देखे हैं।  

संदीप ने पिछले तीन दिन से मुझे खाना नहीं दिया है। अब मैं इस सब से परेशान हो गई हूं, इसलिए अपने आप को खत्म करने जा रही हैं। सुसाइड नोट के दूसरे पेज पर पर सोनू ने लिखा कि कुछ दिन पहले हमारे घर में चोरी हुई थी। वह चोरी संदीप ने ही की थी। पैसे चुराकर उसने अपनी गर्लफ्रेंड को दिए थे। संदीप ने चोरी का आरोप किसी और पर लगा दिया गया है।  

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here