Rajasthan: उदयपुर में भैंस के साथ युवक ने की शर्मनाक करतूत, सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद एफआईआर

0
31

ख़बर सुनें

राजस्थान के उदयपुर जिले में युवक द्वारा भैंस के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। युवक की शर्मनाक करतूत कॉलोनी में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अभी युवक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

जानकारी के अनुसार ‘द एनिमल एड’ के पदाधिकारियों ने शहर के प्रताप नगर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आरोपी पर एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच थाने के सब-इंस्पेक्टर मांगीलाल कर रहे हैं। उनका कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। 

बता दें कि शहर में पशु क्रूरता का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले शहर के रावजी का हाटा इलाके में भी इसी तरह का मामला सामाने आया था। एक व्यक्ति रात के समय सड़क पर घूम रहे कुत्ते के बच्चे को पकड़कर अपने घर में ले गया। इस दौरान आसपास के लोगों ने उसे देख लिया, वह पीछा कर उसके घर पहुंचे तो आरोपी उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।  

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here