उत्तरकाशी सहित इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी व बागेश्वर जिलों में आज के लिए कहीं कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं तीव्र बौछार व मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

27 को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व नैनीताल जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है। 28 को कुमाऊं व इससे लगे गढ़वाल के जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट रहेगा। वहीं 29 को राज्य में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार कहीं कहीं भारी बारिश को लेकर संवेदनशील इलाकों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं प्रदेश में अभी तक 309.1 एमएम बारिश हो चुकी है। जो सामान्य से महज छह फीसदी कम है।

देहरादून में इस माह मिले 23 दिन बारिश के, कुल 434.2 एमएम बारिश
देहरादून में जुलाई माह में अभी तक कुल 23 दिन बारिश के रहे हैं। इस दौरान कुल 434.2 एमएम बारिश दर्ज हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश का यह आंकड़ा सामान्य के बेहद करीब है। दून में इस माह 8 व 11 जुलाई को बारिश नहीं हुई थी। इसके अलावा 16 व 17 जुलाई को मामूली बूंदाबांदी के अलावा मौसम शुष्क ही रहा था।

देहरादून में आज भी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक दून में मंगलवार को आसमान में आंशिक रुप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ बौछार हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में तीव्र बौछार से लेकर भारी बारिश भी हो सकती है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 व 23 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा।

सोमवार को भी दून में कई जगह पर बारिश दर्ज की गई। आशारोड़ी में 21 व कालसी में 13.5 एमएम बारिश हुई। दून में कुल मिलाकर 16.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 31.7 व न्यूनतम 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here