सीकर जिले के खाटूश्यामजी थाना इलाके में हुई दो चोरी इलाके में चर्चा का विषय बनी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि चोर दुकानों से नगदी के साथ-साथ कई ऐसी चीजें भी ले गए हैं, जिन्हें लेकर खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, चोरों नेमंढा चौराहे पर स्थित दो दुकानों को निशाना बनाया। यहां एक मेडिकल स्टोर से चोर कंडोम के पैकेट, सेक्सुअल पावर स्प्रे और कॉस्मेटिक का आइटम चुरा ले गए। इसी तरह दूसरी दुकान से कृष्णा फोटोज से हाथ में बांधने के फैंसी नाल और हजारों की नगदी चोरी कर ले गए। दुकान मालिकों की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोरखनाथ मेडिकल स्टोर पर चोरी करने पहुंचे चोरों ने पहले सेक्सुअल पावर स्प्रे और कंडोम को यूज भी किया। इसके बाद स्प्रे और करीब 100 से ज्यादा कंडोम के पैकेट चोरी कर लिए। यूज किए कंडोम और स्प्रे चोर वहीं छोड़ गए। संचालक सुबह मेडिकल स्टोर खोलने पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि चोर छत के रास्ते से दुकान में घुसे थे।
पुलिस ने बताया कि कृष्णा फोटो और गोरखनाथ मेडिकल स्टोर पर चोरी करने वाले चोर एक ही हैं। जांच टीम को कृष्णा फोटो शॉप से चुराया गया कलावा मेडिकल स्टोर से जब्त किया गया है। चोरों की पहचान के लिए पुलिस दुकानों के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जीन्स और अंडरवियर चुरा ले गए चोर
इससे पहले 16 जुलाई को जयपुर के इंदिरा गांधी नगर सेक्टर 2 में भी चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया था। यहां अपने साथी के साथ कार से आया चोर जीन्स और अंडरवियर चोरी कर ले गया था। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में भी कैद हुई थी। दरअसल, दोपहर के समय में एक चोर अपने साथी के साथ कार से आया था। उसने कार को कॉलोनी के बाहर रोका और खुद अंदर आकर इधर-उधर गली में घूमने लगा। जायजा लेने के बाद उसने एक घर के बाहर सूख रही दो जींस चुरा ली। इसके बाद पास के घर में सूख रहे कपड़ों में से एक अंडरवियर भी चोरी कर फरार हो गया।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















