ख़बर सुनें
विस्तार
भरतपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मसरुद्दीन उर्फ मस्सर गोपालगढ़ थाना इलाके में एक निजी क्लीनिक चलता है। हाल ही में इलाज कराने गई महिला को बेहोश कर उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
भरतपुर एसपी श्याम सिंह ने बताया कि 23 जुलाई को पीड़ित महिला के पति ने थाना गोपालगढ़ में एक केस दर्ज कराया था। अपनी रिपोर्ट में उसने बताया था कि पेट दर्द की शिकायत पर उसकी पत्नी कस्बे में स्थित एक निजी क्लीनिक पर दवा लेने गई थी। जहां डॉक्टर मसरुद्दीन ने उसकी पत्नी को बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद आरोपी ने उससे कहा कि अगर किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा।
एसपी सिंह ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना अधिकारी राजवीर सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित की गई। गठित टीम ने जांच के बाद नामजद डॉक्टर मसरुद्दीन उर्फ मस्सर पुत्र हसन मोहम्मद (38) निवासी बैंगनहेड़ी जिला अलवर को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी के पास डॉक्टर की डिग्री भी नहीं है। वह फर्जी तरह से क्लीनिक चला रहा था।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















