ख़बर सुनें
विस्तार
भीलवाड़ा जिले के कारोई थाना क्षेत्र में मुजरास टोल नाके के पास सोमवार को स्कूली बच्चों को स्कूल लेकर जा रही ढक बाल वाहिनी स्कूल बस में अचानक आग लग गयी जिससे बड़ा हादसा होते बच गया तथा किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग के कारणों का खुलासा भी नहीं हुआ है। बस को काफी नुकसान हुआ है।
भीलवाड़ा उदयपुर नेशनल हाइवे पर आस पास के गावों से स्कूली बच्चों को लेकर गंगापुर जा रही स्कूल बस में मुजरास टोल नाके के पास अचानक आग लग गयी। बस चालक ने सुझबूझ का परिचय देते हुए बस को साइड में रोक कर बच्चों व बस में सवार स्कूल स्टाफ को नीचे उतार कर बस से दूर कर सुरक्षित बचा लिया। बाद में नेशनल हाइवे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बस पर आग पाने का प्रयास किया। कारोई एसएचओ हरपाल सिंह, टोल कर्मियों व भीलवाड़ा से दो दमकलों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया है पर बस में अधिकांश हिस्सा जल गया है।
बस चालक देबीसिंह भी हादसे के पास सहमा हुआ है। उसने पुलिस को बताया कि बस में 11 स्कूली बच्चे व 8 शिक्षक स्कूल के थे। टोल नाके के आगे ओर बच्चों को बिठाया जाना था। बस गंगापुर के सोमालिया स्कूल की है। प्रतिदिन गावों से लेकर गंगापुर पहुंचती है। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से तो बच गया पर स्कूली बस में अचानक लगी आग से कई सवाल खड़े हो गये है। स्कूली बसों के फिटनेस में परिवहन विभाग व शिक्षा विभाग की कार्य कुशलता पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। हादसे के बाद अब दोनो विभागों के अधिकारी मौके व स्कूल पहुंच कर कार्रवाई करेगें।
हादसे की सूचना गावों में पहुंचने पर कई अभिभावक मौके पर पहुंचे तथा बच्चों को सुरक्षित पाकर सभी नेराहत की सांस ली है। स्कूल प्रबंधन ने कहा है कि शार्ट सर्किट से आग लगने का कारण चालक द्वारा बताया जा रहा है। अन्य वाहनों का परीक्षण भी करवाया जा रहा है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















