मुंह के छालों से हैं परेशान तो अजमाए ये आसान घरेलू नुस्खे – 24×7 Khabre Fatafat

0
24

माउथ अल्सर यानी मुंह के छाले आज के समय में कभी भी और किसी को भी हो जाते हैं। जी हाँ और मुंह के छाले साइज में बड़े या छोटे हो सकते हैं। वहीं इनके कारण खाने-पीने या कभी-कभी बोलने में परेशानी हो सकती है। हालांकि माउथ अल्सर कोई सीरियस इंफेक्शन या बीमारी नहीं है और इसी वजह से इनको घर पर भी आसानी से चार-पांच दिन में ठीक किया जा सकता है। आज हम कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जो आपके काम आ सकते हैं।

– माउथ अल्सर के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच नमक मिलाकर, चुटकी भर बेकिंग सोडा मिलाये और कुल्ला करें।

– मुंह के जिस हिस्से पर अल्सर है, वहां बेकिंग सोडा का पेस्ट लगाने से काफी राहत मिलती है।

– अल्सर पर बर्फ की सिकाई करने से आपको लाभ होगा।

– छालों पर यूज किया हुआ टी बैग रखकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। लाभ होगा।

– छालों से बचने के लिए अपने आहार में पोषक तत्वों को शामिल करें, जिसमे खासकर विटामिन बी12, विटामिन बी6 और फोलिक एसिड हो,

–  छालों पर मैग्नीशिया मिल्क का इस्तेमाल करें।

–  छालों के लिए अच्छे माउथवॉश का इस्तेमाल दिन में लगभग दो बार करें।

माउथ अल्सर से बचने के लिए क्या करें- आहार में साबुत अनाज के साथ फल और सब्जियों की संतुलित मात्रा का सेवन करें। इसके अलावा अपने आहार में मल्टीविटामिंस को जरूर शामिल करें। इसी के साथ सोडियम लॉरिल सल्फेट युक्त टूथपेस्ट से बचें,इससे माउथ अल्सर हो सकता है। इसके अलावा आप मुंह की सही प्रकार से सफाई करें और अच्छे टूथ ब्रश का इस्तेमाल करें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here