टीम में खराब सेलेक्शन का शिकार हो रहे ये खिलाड़ी, कप्तान धवन नहीं दे रहे मौका – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे मैच 3 रन से रोमांचक अंदाज में जीता. भारत की तरफ से कई प्लेयर्स ने बहुत ही शानदार खेल दिखाया. वहीं, कप्तान शिखर धवन 3 प्लेयर्स को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दे रहे हैं. ये खिलाड़ी फॉर्म में चल रहे हैं. ऐसे में उनकी काबिलियत बेंच पर बैठकर खत्म हो रही है. आइए जानते हैं, इन खिलाड़ियों के बारे में. 

1. ईशान किशन 

पहले वनडे मैच में ईशान किशन कप्तान शिखर धवन के साथ ओपनिंग करने के बड़े दावेदार थे, लेकिन शिखर धवन ने उन्हें मौका नहीं दिया. जबकि ईशान किशन बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे थे. इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर उनका बल्ला जमकर बोला है. इतने खतरनाक खिलाड़ी की काबिलियत बेंच पर बैठकर खराब हो रही है. ईशान किशन ने भारत के लिए तीन वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 88 रन बनाए हैं. वहीं, उन्होंने 18 टी20 मैचों में 532 रन बनाए हैं.  

2. अर्शदीप सिंह 

अर्शदीप सिंह अपनी कातिलाना गेंदबाजी के लिए फेमस हैं. वह पारी की शुरुआत में बहुत ही बेहतरीन गेंदबाजी करते हैं. अभी तक वह अपने वनडे डेब्यू के लिए तरस रहे हैं. उन्होंने आईपीएल 2022 के 14 मैचों में 10 विकेट अपने नाम किए हैं और काफी किफायती साबित हुए हैं. उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा की जगह मौका दिया जा सकता है. 

3. ऋतुराज गायकवाड़ 

ऋतुराज गायकवाड़ अपने दम पर टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं. उनके पास अपार प्रतिभा है और किसी भी पिच पर रन बना सकते हैं. आईपीएल में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से ढेरों रन बनाए हैं. वह जब अपनी लय में हों तो किसी भी गेंदबाजी आक्रामण की धज्जियां उड़ा सकते हैं. ऋतुराज गायकवाड़ की गिनती महेंद्र सिंह धोनी के खास प्लेयर्स में होती है. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here