उत्तरकाशी समेत इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

उतराखंड में मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में से तीन दिन के लिए राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने रविवार को देहरादून, उत्तराकाशी, बागेश्वर में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना का यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार के गढ़वाल व कुमाऊं जिलों में बारिश की संभावना है मगर कोई अलर्ट नहीं है।

26 को नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंहनगर में कहीं कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट रहेगा। वहीं 27 को देहरादून, उत्तरकाशी जिले में कहीं कहीं भारी बारिश होने की संभावना को लेकर यलो अलर्ट है। 27 के बाद बारिश में वृद्धि का अनुमान है। मौसम निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि जुलाई माह का समापन बारिश के साथ ही हो सकता है।

यलो अलर्ट के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन, चट्टान गिरने, कहीं कहीं सड़कों के बाधित रहने, जलभराव व नदियों के जल स्तर में वृद्धि हो सकती है। भारी की चेतावनी के बाद प्रशासन भी अलर्ट माेड पर आ गया है। संवदेनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया है, ताकि आपदा के समय रिस्पांस टाइम को कम किया जा सके। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here