देश के कोरोना केस में आई गिरावट, सक्रिय मामले डेढ़ लाख के पार – 24×7 Khabre Fatafat

0
21

देश में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही. पिछले 24 घंटे में देशभर में कुल 20,279 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इस दौरान 36 लोगों की कोरोना की वजह से जान चली गई. बता दें कि कल के मुकाबले देश में कोरोना मामलों में हल्की कमी दर्ज की गई है. शनिवार को देश में कोविड-19 के कुल 21,411 मामले सामने आए थे.

एक्टिव केस डेढ़ लाख के पार

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 18,143 लोग कोरोना से रिकवर हो गए. वहीं देश में कोविड-19 के एक्टिव केस अभी भी डेढ़ लाख से ज्यादा है. देश में अभी कोरोना के एक्टिव केस 1,52,200 हैं. 

महाराष्ट्र में आए इतने केस

महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,336 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 80,32,246 हो गई, जबकि पांच और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 1,48,056 पर पहुंच गई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी.

दिल्ली में कोरोना मामलों में कमी

राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 738 नए मामले सामने आए और महामारी से एक मरीज की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दर 5.04 प्रतिशत दर्ज की गई है. राष्ट्रीय राजधानी में लगातार दूसरे दिन संक्रमण के सात सौ से ज्यादा मामले सामने आए हैं. उन्होंने कहा कि शुक्रवार की तुलना में शनिवार को कम मामले सामने आए हैं. शुक्रवार को 2,515 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। मृतकों की संख्या समान रही.

भारत में बढ़े कोरोना मामले

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से ज्यादा हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर 2020 को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here