IND vs WI: भारत के जादुई गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने टीम इंडिया के जीत की बताई वजह – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

भारत ने रोमांचक मैच में वेस्टइंडीज को 3 रन से हरा दिया. इस मैच में भारत के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का खेल दिखाया. इस मैच में कप्तान शिखर धवन शतक लगाने से चूक गए. मैच के बाद भारत के जादुई गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया है कि किस तरह से भारतीय टीम को जीत मिली है. 

चहल ने दिया ये बयान 

मैच में भारतीय टीम के रोमांचक जीत और उनकी गेंदबाजी के बारे में पूछे जाने पर युजवेंद्र चहल ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुश्किल परिस्थितियों में गेंदबाजी करने का उन्हें फायदा हुआ. इसके साथ ही राहुल द्रविड़ की अगुवाई वाले कोचिंग दल ने उनका काफी हौसला बढ़ाया है. चहल ने कहा, ‘कोच हमेशा मेरा समर्थन करते है. वह मुझसे कहते हैं, ‘यूजी आप अपने मजबूत पक्ष पर भरोसा और उसका समर्थन करो’

IPL को दिया श्रेय

युजवेंद्र चहल ने कहा, ‘यह बदलाव आईपीएल से आया है, क्योंकि वहां मैं 16वां, 17वां और 18वां ओवर फेंक रहा था, इसलिए मुझे वहां से आत्मविश्वास मिला. मेरी भूमिका साफ थी, 40वें ओवर के बाद मुझे दो-तीन ओवर करने को कहा गया था. इसलिए मैं उसी के अनुसार अभ्यास करता हूं और गेंदबाजी कोच के साथ योजना भी बनाता हूं.’

युजवेंद्र चहल ने आगे बोलते हुए कहा कि नहीं, नहीं , मैं ऐसा नहीं मानता हूं, क्योंकि जब भी आप  मैदान पर  फिसलते हैं तो  आपको अपने घुटनों का ध्यान रखना होता है, यह बहुत कठिन होता है. मेरे दोनों घुटने पहले ही चोटिल हो चुके हैं, वहां चोट के कई निशान हैं. मुझे लगता है कि ‘फुल पैंट’ हमारे लिए अच्छा काम करती है.’ चहल ने कहा, ‘जब कोच और प्रबंधन इस तरह से आपका हौसला बढ़ते है तो आप हमेशा मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ करने के लिए तैयार रहते हैं’

चहल ने की शानदार गेंदबाजी 

युजवेंद्र चहल ने मैच में बहुत ही शानदार गेंदबाजी की थी. चहल ने मैच के 45वें ओवर में उस समय ब्रैंडन किंग (54) का अहम विकेट चटकाया जब लग रहा था वेस्टइंडीज की टीम 309 रन के लक्ष्य को हासिल कर लेगी. चहल ने मैच में दो विकेट हासिल किए. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here