Rajasthan: जोधपुर उच्च न्यायालय परिसर में बनेगा बार काउंसिल का भवन, 14.37 करोड़ मंजूर

0
17

ख़बर सुनें

सीएम अशोक गहलोत ने जोधपुर स्थित राजस्थान उच्च न्यायालय के परिसर में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के नवीन भवन के निर्माण को मंजूरी दे दी। भवन निर्माण के लिए 14.37 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। 

बार काउंसिल के नवीन भवन के भूतल पर 500 व्यक्तियों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम, स्ट्रॉन्ग रूम, विद्युत कक्ष और स्टाफ रूम आदि का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद जमीन तल पर बार काउंसिल के सचिव,  पदाधिकारियों के कक्ष और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

इसके प्रथम व द्वितीय तल पर काउंसिल के चेयरमेन, वाइस चेयरमेन के कक्ष, मीटिंग हॉल, लाइब्रेरी, ड्राइवर डोरमेटरी, हॉल और ऑफिस आदि का निर्माण कराया जाएगा। इस भवन का निर्माण राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम (आरएसआरडीसी) द्वारा किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2022-23 के बजट में इस संबंध में  8.53 करोड़ के वित्तीय प्रावधान की घोषणा की गई थी। ऑडिटोरियम एवं निर्माण क्षेत्र में बढ़ोतरी होने के कारण सुविधाओं का विस्तार करते हुए गहलोत ने 14.37 करोड़ रुपये की संशोधित राशि के लिए स्वीकृति प्रदान की है। 

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here