शादीशुदा रणबीर-कैटरीना को अक्षय ने दी खास नसीहत, सुनकर हैरान रह जाएंगे आप – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 7’ के लेटेस्ट एपिसोड में अक्षय कुमार और सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए। इस दौरान शो में दोनों ने कई ऐसे राज भी खोले जो चौकाने वाले रहे। वहीं शो में अक्षय कुमार और सामंथा से उनकी शादियों के बारे में पूछा। उसके बाद करण ने अक्षय से रैपिड फायर राउंड में सीधा एक सवाल किया। जी दरअसल करण ने पूछा कि ‘अक्षय आप इन शादीशुदा एक्टर्स को क्या सलाह देंगे ? वहीं इस दौरान करण ने सबसे पहले कैटरीना कैफ का नाम लिया तो अक्षय ने कहा कि ‘मैं उसे बहुत अच्छी तरह से जानता हूं, इसलिए उसका (विक्की कौशल) कान मत खाओ बस थोड़ा सा चबाओ’।

वहीं अक्षय कुमार के इस मजेदार सलाह पर करण जौहर ने तुरंत कमेंट किया कि ‘अपने कान देखो’ वहीं इसके बाद करण ने पूछा कि विक्की कौशल को क्या सलाह देंगे आप?, तो अक्षय ने कहा कि ‘आप उनके घर को जिम बना दें तो आप उसे घर पर अधिक पाएंगे।’ वहीं इसके पहले अक्षय ने अपना और ट्विंकल खन्ना का उदाहरण देते हुए सभी पतियों को सामान्य सी सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि, ‘बस बैठ जाओ और सुनो’। इसी तरह करण के साथ रैपिड फायर राउंड में अक्षय कुमार ने नए नवेले विवाहित रणबीर कपूर को भी सलाह दी।

उन्होंने कहा, ‘हैप्पी वाइफ और हैप्पी लाइफ’। इसी के साथ ‘कॉफी विद करण 7′ में अक्षय के साथ पहुंचीं सामंथा रुथ प्रभु ने भी अपनी शादीशुदा जिंदगी और उसके बाद के हालात के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि ‘नागा चैतन्य से अलग होने के बाद काफी मुश्किल भरे दिन बीते, अलगाव काफी तकलीफदेह था। लेकिन सामंथा ने माना कि अब वह पहले के मुकाबले से कहीं ज्यादा मजबूत हैं।’

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here