Nupur Sharma: कट्टरपंथी संगठन से जुड़ा है रिजवान, पाक में तोड़ी थी महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति

0
17

ख़बर सुनें

अंतरराष्ट्रीय सीमा क्रॉस कर भारत में घुसपैठ करने के प्रयास में गिरफ्तार हुआ 24 वर्षीय रिजवान के बारे में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इमरान सरकार को घेरने वाले कट्टरपंथी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक से जुड़ा हुूआ है। साथ ही पाकिस्तान के लाहौर में अगस्त 2021 में महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति तोड़ने के मामले में जेल जा चुका है। श्रीगंगानगर में आईबी, बीएसएफ, मिलिट्री इंटेलिजेंस और पुलिस उसके लोकल कनेक्शन को तलाश रही हैं।

एडीजी (सिक्योरिटी) एस. सेंगाथिर ने बताया कि 16 जुलाई की रात श्रीगंगानगर से सटे हिंदूमलकोट सीमा के पास से पकड़ा गए रिजवान की लोकल स्तर पर मदद के बगैर साजिश रचना संभव नहीं है। उसकी तलाश की जा रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने तहरीक-ए-लब्बैक से जुड़े होने की बात स्वीकार की है। 

नुपुर की हत्या करने की कबूली बात 
रिजवान को बीएसएफ ने हिंदूमलकोट सेक्टर में खखां चेक पोस्ट से पकड़ा था। वह भारत में घुसने का प्रयास कर कर रहा था। खुफिया एजेंसियों की पूछताछ में घुसपैठिए ने नुपुर शर्मा की हत्या करने की बात कबूली थी। पहले उसने अपने घर मंडी बहाऊद्दीन से लाहौर के रास्ते भारत में घुसने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया। उसके बाद वह साहिवाल होते हुए जिले की हिंदूमलकोट सीमा पहुंचा। भारत में घुसने के प्रयास के दौरान खखां चेक पोस्ट के पास बीएसएफ ने उसे धर दबोचा।  
 
विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here