Rajasthan: तालाब में गिरे शख्स को पुलिस ने टॉर्च से खोजा, दमकल कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद निकाला

0
24

ख़बर सुनें

राजसमंद जिले के नाथद्वारा नगर में गुरुवार रात को शराब के नशे की हालत में नेशनल हाईवे आठ की एलिवेटेड पुलिया से एक युवक सिंहाड़ तालाब में जा गिरा। जिसे पुलिस ने पालिकाकर्मियों की मदद से दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। 

जानकरी के अनुसार, कुछ युवकों ने एक व्यक्ति को तालाब में गिरते देख लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पहले तो उसे खोजने का प्रयास किया। बाद में पुलिस के एक जवान बलदेव ने उसे टॉर्च की सहायता से खोज निकाला। जिसे तालाब से निकालने के लिए पालिका कर्मी और दमकल को मौके पर बुलाया गया। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद फायरमैन चंदू व होमगार्ड भागीरथ सिंह ने तालाब में नीचे उतरकर युवक को बाहर निकाल लिया। युवक को थाने ले जाकर खाना खिलाया और कपड़े पहनने को दिए गए।

युवक की पहचान गुंजोल निवासी लक्ष्मण सिंह के रूप में पुलिस ने की है। वह नशे में था और चलता-चलता डिसबैलेंस होकर तालाब में जा गिरा। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एएसआई अम्बालाल, बलदेव, राधे, संदीप व पालिका वरिष्ठ सहायक योगेश शर्मा, फायरमैन विजेश गहलोत, चंदू, चेतन मीणा, चुन्नीलाल, संदीप सहित अन्य स्टाफ मेम्बर उपस्थित रहे।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here