कमर तक लंबे बाल चाहिए तो अपनाये ये घरेलू नुस्खा – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

लड़कियों और महिलाओं की खूबसूरती उनके काले, लंबे और घने बाल होते हैं और इनका शौक हमेशा ही लड़कियों और महिलाओं में दिखता है। हालाँकि आजकल की व्‍यस्‍त जीवनशैली में बालों की उचित देखभाल कर पाना बहुत ज्यादा मुश्किल है। ऐसे में अगर बालों की देखभाल सही तरीके से नहीं होती है, तो इस वजह से बालों तक उचित पोषण भी नहीं पहुंच पाता है और बाल बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं। हालाँकि अगर आप लंबे और काले बाल चाहते हैं तो हम आपको एक देसी नुस्खा बताने जा रहे हैं यह आपके काम आएगा। यह घरेलू नुस्खा है जो बहुत बेहतरीन है। जी दरअसल यह नुस्खा गुड़हल के फूल से जुड़ा है और इसे बालों में इस्तेमाल करने का एक बेहद आसान तरीका है।

सामग्री-
1 गुड़हल का फूल पत्तियों सहित 
1 बड़ा चम्मच मेथी दाना 
1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल 
1 मुट्ठी मीठी नीम 
1 कप दही 

विधि- जिस दिन आपको अपने बालों को यह घरेलू ट्रीटमेंट देना हो, ठीक एक रात पहले आपको गुड़हल के फूल (बालों के लिए गुड़हल के फूल के फायदे) को नारियल के तेल में डिप करके रख देना है। जी दरसल गुड़हल के फूल को डिप करने से पहले नारियल तेल में मेथी दाने और मीठी नीम की पत्तियां डाल कर उसे गरम कर लें और फिर इस सामग्री को ढक कर रख दें। इसके बाद आपको दूसरे दिन सुबह के समय इस सामग्री को पीस का पेस्ट तैयार करना है और उसे दही में मिक्स कर लेना है। अब आप इस पेस्ट को बालों में जड़ों से लेकर लेंथ तक लगाएं और 30 से 45 मिनट तक लगा रहने दें। अब आप साधारण पानी से बालों को वॉश करें और नेचुरली सूख जानें दें। आप इस ट्रीटमेंट के दूसरे दिन आप बालों को शैंपू से वॉश कर सकती हैं। उसी दिन बालों को वॉश करने इस ट्रीटमेंट का सारा असर बालों से गायब हो जाएगा। आपको इसको हफ्ते में एक बार बालों में जरूर लगाना है। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसा करने से आपको निश्चित ही अच्‍छा रिजल्‍ट नजर आ जाएगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here