रूस ने यूक्रेन पर न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन से हमला करने का लगाया आरोप – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

रूस ने बुधवार को यूक्रेन पर ज़ैपसोरिज़िया क्षेत्र के न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन से हमला करने का आरोप लगाया है. यह पावर प्लांट उस क्षेत्र में है, जिसके पर आंशिक रूप से रूस का कब्जा है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक यह यूरोप का सबसे बड़ा न्यूक्लियर पावर प्लांट है. फिलहाल इस घटना पर यूक्रेन के किसी अधिकारी की कोई टिप्पणी नहीं आई है. 

‘नष्ट किया एक ड्रोन’

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘यूक्रेन ने  ज़ैपसोरिज़िया न्यूक्लियर पावर प्लांट पर दो ड्रोन से हमला किया है. प्लांट के करीब पहुंचने से पहले ही एक ड्रोन को नष्ट कर दिया गया. यह खुशकिस्मती ही थी कि ड्रोन के कारण प्लांट को कोई नुकसान नहीं पहुंचा वरना मानव निर्मित त्रासदी हो सकती थी.’

यूक्रेन ने इससे पहले रूस पर पावर प्लांट के आधार पर सैनिकों को तैनात करने और सैन्य उपकरणों के स्टोरेज का आरोप लगाया था. बुधवार को रूस के क्षेत्रीय प्रशासन के सदस्य व्लादिमीर रोगोव ने टेलीग्राम पर लिखा कि तीन यूक्रेनी ड्रोन्स ने पावर प्लांट पर हमला किया था. क्षेत्र के रूस के कब्जे में होने के बावजूद यूक्रेन की परमाणु कंपनी Energoatom के कर्मचारी प्लांट चलाते हैं.

उन्होंने एक बयान में कहा कि रूसी सेना ने अपने टैंक और सैन्य उपकरणों को स्टोर करने के लिए प्लांट में तीन रिएक्टरों के मशीन हॉल तक जाने की इजाजत मांगी थी. हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि ड्रोन से कोई नुकसान हुआ या नहीं.

यूक्रेन ने उड़ाया पुल

इसके अलावा यूक्रेन की सेना ने रूस के कब्जे वाले साउथ यूक्रेन में आपूर्ति मार्ग के लिए अहम एक पुल पर हमला कर उसे तबाह कर दिया.वहीं रूस की गोलीबारी में यूक्रेन के पूर्वोत्तर हिस्से में एक 13 साल के लड़के समेत कई आम नागरिक मारे गए हैं.

रूस के कब्जे वाले दक्षिण यूक्रेन के खेरसॉन इलाके में मॉस्को समर्थित प्रशासन के प्रमुख किरिल स्ट्रेमोसोव ने कहा कि यूक्रेन की सेना ने नीपर नदी पर बले पुल पर मिसाइलों से हमले किए जिनमें से 11 मिसाइल पुल पर गिरी

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here