Rajasthan: गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर कामाख्या एक्सप्रेस से गिरा यात्री, आरपीएफ के जवान ने ऐसे बचाई जान

0
18

ख़बर सुनें

जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर सोमवार देर रात कामाख्या एक्सप्रेस से गिरे एक यात्री की जान आरपीएफ के एएसआई ने बचाई है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। घटना के बाद यात्री घबरा गया। हालांकि, घबराए यात्री को सामान्य कर आरपीएफ ने उसके घर भेजा। 

आरपीएफ थाना अधिकारी छवि शर्मा ने बताया कि स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से रवाना होते समय एक यात्री ट्रेन से गिर गया। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर ऑन ड्यूटी एएसआई गोपाल प्रसाद शर्मा ने तत्काल यात्री को चलती ट्रेन से दूर किया। थोड़ी भी देरी होने पर यात्री ट्रेन के नीचे आ सकता था। उसकी जान भी जा सकती थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर आरपीएफ के अधिकारियों ने एएसआई गोपाल प्रसाद की हौसला अफजाई की है।

सीसीटीवी फुटेज में आप सप्ष्ट देख सकते है कि किस तरह से यात्री ट्रेन में चढ़ते हुए अचानक गिरता है। ट्रेन रफ्तार पकड़ चुकी होती है। इस दौरान बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन आरपीएफ के एएसआई ने बहादुरी का परिचय देते हुए उसे बचा लिया।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here