बारिश के मौसम में इन घरेलू नुस्खे से त्वचा का रखें ध्यान – 24×7 Khabre Fatafat

0
21

बारिश का मौसम आ चुका है। इस मौसम में वातावरण में नमी होने के कारण पसीना और चिपचिपाहट की समस्या होने लगती है। जी हाँ और इसी मौसम में त्वचा सम्बंधी रोग, संक्रमण और जलन आदि का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। हालाँकि इस दौरान हवा में मौजूद नमीं शरीर में मोश्चर के स्त्राव को बढ़ाती है। इसके चलते त्वचा और तेलीय हो जाती है। वहीं ऐसा होने की वजह से धूल-मिट्टी, प्रदूषण के कण आसानी से चिपक जाते हैं और स्किन समस्या बढ़ जाती हैं। हालाँकि ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आसान घरलू नुस्खे लेकर आए है जिनकी मदद से आप बारिश के मौसम में अपनी त्वचा का पूरा ख्याल रख सकती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
 

– मानसून में ऑयली स्किन के लिए एक टेबल स्पून गुलाब जल में 2-3 बूंद नींबू का रस मिलाकर रूई से चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन का एक्स्ट्रा ऑयल हट जाएगा और आपका चेहरा चिपचिपा नहीं दिखेगा।
 
– स्किन को चिपचिपाहट और मुहांसों से दूर रखने के लिए एक टीस्पून शहद में एक टीस्पून ऑरेंज जूस मिला लें। उसके बाद इसमें एक छोटा चम्मच ओट्स और गुलाब जल मिलाएं। इसको अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं। उसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें ।
 
– स्किन को चिपचिपाहट और इंफेक्शन से बचाने के लिए नहाने के पानी में एक चम्मच फिटकरी भी मिला सकती हैं। जी हाँ और इसी तरह आप नहाने के पानी में गुलाब जल या पुदीने की पत्तियों को मसल कर मिला सकते हैं।
 
– बारिश के दिनों में दिन में तकरीबन दो-तीन बार हल्का क्लींजर इस्तेमाल करना चाहिए ताकि स्किन के छिद्र बंद न हों। इसके अलावा, प्योर ओटमील स्क्रब और पपीते का गूदा भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

 
– बारिश के दिनों में नैचरल टोनर्स का इस्तेमाल करें, जैसे कि ग्रीन टी, नींबू और खीरा। टोनिंग से स्किन में मौजूद थोड़ी बहुत गंदगी भी बाहर निकल जाएगी और स्किन ड्राई भी नहीं होगी।
– चेहरे पर रात को सोने से पहले जैतून के तेल से पांच मिनट तक मसाज करें, इससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है और चेहरे में कसावट आती है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here