Presidential Election: विधानसभा में सीएम गहलोत ने डाला पहला वोट, जोशी बोले- यह लोकतंत्र को मजबूत करने की लड़ाई

0
11

ख़बर सुनें

राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को राजस्थान विधानसभा में सुबह 10 बजे मतदान शुरू हो गया। विधानसभा में मुख्यमंत्री गहलोत ने सबसे पहला वोट डाला। एक ओर कांग्रेस ने राष्ट्रपति चुनाव में अंतरात्मा की आवाज पर वोट देने की अपील की है। वहीं भाजपा ने कांग्रेस खेमे में सेंधमारी का दावा किया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कैबिनेट मंत्री महेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट है और विधायक अंतरात्मा की आवाज पर वोट करेंगे। यह विचारधारा की लड़ाई है। लोकतंत्र को मजबूत करने की लड़ाई है। जोशी ने कहा कि एक विचारधारा वो है जो लोकतंत्र को कमजोर करना चाह रहे हैं। एक विचारधारा वो है जो जनता को मजबूत करना चाह रही है। वहीं भाजपा के सेंधमारी के दावे पर उन्होंने कहा कि भाजपा के दावे में कोई दम नहीं है।

कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि राष्ट्रपति के चुनाव में अंतरात्मा की आवाज पर वोट पड़ेगा। ऐसा राष्ट्रपति नहीं चाहिए जो केंद्र के दबाव में काम करें। राष्ट्रपति ऐसा होना चाहिए जो देश की आवाज को समझे। राष्ट्रपति ऐसा होना चाहिए जो विपक्ष को भी साथ लेकर चले।

वहीं खाचरियावास ने आटे और चावल पर जीएसटी लगाने पर केंद्र सरकार पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री जिन्होंने ऐसा काम किया है और गरीब के मुंह से निवाला छीनने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए देशभर में भले ही भाजपा के पास वोट ज्यादा है लेकिन राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के पास वोट ज्यादा है। राजस्थान में एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को यहां चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here