US के इंडियाना मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग, चार लोगों की मौत, दो जख्मी – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

अमेरिका (US) के इंडियाना मॉल में भीषण गोलीबारी की घटना हो गई है. एक शख्स ने इंडियाना मॉल में लोगों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी, हालांकि बाद में वह खुद भी मारा गया. बता दें कि इंडियाना मॉल में हुई गोलीबारी की घटना में हमलावर समेत 4 लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा 2 अन्य लोग घायल हो गए हैं. उनका इलाज अस्पताल में जारी है. पुलिस ने बताया कि रविवार शाम अमेरिकी समय के मुताबिक, करीब 6 बजे उनको इंडियाना मॉल में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली.

शूटिंग में मारा गया हमलावार

ग्रीनवुड पुलिस डिपार्टमेंट के चीफ जिम इसॉन (Jim Ison) के मुताबिक, इंडियाना मॉल में हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई है. रविवार शाम को इमरजेंसी कॉल सेंटर को खबर दी गई कि इंडियाना मॉल में गोलीबारी हो रही है. शूटिंग शुरू होने के बाद हमलावर को एक हथियार से लैस एक नागरिक ने मार गिराया और तब जाकर फायरिंग रुकी.

मेयर ने घटना पर जताया दुख

इंडियाना मॉल की घटना पर शोक जताते हुए ग्रीनवुड के मेयर ने कहा, ‘मॉल में बड़े पैमाने पर शूटिंग हुई. ग्रीनवुड पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है. मैं कमांड पोस्ट से सीधे संपर्क में हूं और अब खतरा नहीं है. मैं जनता से अपील करता हूं कि अभी इस क्षेत्र से दूर रहें.’

ह्यूस्टन में मारे गए 4 लोग

गौरतलब है कि ऐसी ही एक घटना अमेरिका के ह्यूस्टन में शनिवार को सामने आई. ह्यूस्टन के एक अपार्टमेंट में कहासुनी के दौरान हुई गोलीबारी में चार लोग मारे गए. अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें वहां चार लोग मिले, जिन्हें शनिवार देर रात गोली मारी गई थी. उन्होंने बताया कि तीन की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चौथे की अस्पताल ले जाने के बाद मौत हुई.

जान लें कि मरने वालों में से दो की उम्र 16 साल, एक की 19 और एक की 25 साल है. चश्मदीदों ने मृतकों सहित कई लोगों को कहासुनी के बाद एक-दूसरे पर गोलियां चलाते हुए देखा था. फिलहाल घटना के पीछे की मंशा या आरोपियों की कोई जानकारी नहीं है. मामले की जांच की जा रही है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here