‘खतरों के खिलाड़ी’ को मिले पांच फाइनलिस्ट, इस कंटेस्टेंट के नाम हो सकती हैं ट्रॉफी – 24×7 Khabre Fatafat

0
24

रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ की शूटिंग जारी है. इस शो में कंटेस्टेंट अपने जान की बाजी लगाकर खेल को आगे बढ़ा रहे हैं. इस शो से कई खिलाड़ियों का पत्ता कट चुका है लेकिन अब शो को पांच फाइनलिस्ट मिल गए हैं और ये शो जल्द ही खात्मे की ओर है. रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए गए इस शो ने हमेशा टीआरपी के लिस्ट में अपनी जगह बनाई है और एक बार फिर से यह शो लोगों के दिलों को जीतने के लिए आ रहा है. इस शो की शूटिंग फिलहाल केपटाउन में चल रह ही है.

रुबीना का दबदबा

रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ ने पहले ही हफ्ते ही धमाल मचा दिया है. इस शो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. टीवी में भले ही इस शो की अभी शुरुआत हुई है लेकिन असल में इस शो की शूटिंग काफी करीब और इस शो को अब तक पांच फाइनलिस्ट मिल चुके हैं. हाल ही में टॉप 5 के लिए लिए रूबीना दिलैक और कनिका मान के बीच स्टंट हुआ था. इस स्टंट को रूबीना दिलैक जीतने में कामयाब रहीं. इस तरह कनिका मान ‘खतरों के खिलाड़ी‘ सीजन 12 से बाहर हो चुकी हैं और एक बार फिर से अपना दबदबा बनाया. फैंस को उम्मीद है कि ‘बिग बॉस’ के बाद रुबीना अब ‘खतरों के खिलाड़ी’ को भी जीतेंगी.

कौन है टॉप 5

‘खतरों के खिलाड़ी 12‘ के फैन पेज khatronkekhiladi.12.tazakhabar के मुताबिक, रूबीना के अलावा टॉप 5 कंटेस्टेंट की लिस्ट में तुषार कालिया, मिस्टर फैजू, जन्नत जुबैर और मोहित मलिक हैं. इस तरह इनमें से कोई एक कंटेस्टेंट ‘खतरों के खिलाड़ी 12‘ की ट्रॉफी उठाने में कामयाब रहेगा. बता दें कि ‘खतरों के खिलाड़ी 12‘ की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में हो रही है. हालांकि, रूबीना ने हाल ही में एक पोस्ट लिखकर बताया था कि शो का रैपअप हो चुका है. उन्होंने पूरी टीम के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here