UP वासियों को पीएम मोदी ने दी बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की सौगात, पढ़े पूरी खबर – 24×7 Khabre Fatafat

0
22

बुंदेलखड़ में शनिवार को 296 किलोमीटर लंबा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन होने जा रहा है। 4 लेन वाले इस एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन पीएम मोदी करने जा रहे हैं। 13 एक्सप्रेस वे के साथ उत्तर प्रदेश देश का सबसे ज्यादा एक्सप्रेस-वे वाला राज्य बनने जा रहा है। यूपी में फिलहाल 6 एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हैं और जनता के लिए खुले हुए हैं वहीं सात एक्सप्रेस वे पर तेजी से काम चल रहा है। 

यूपी में जो एक्सप्रेस वे शुरू हो चुके हैं उनमें यमुना एक्सप्रेस वे है जो 165 किलोमीटर लंबा है। यमुना एक्सप्रेस वे नोएडा को आगरा से जोड़ता है। इसके अलावा नोएडा को ग्रेटर नोएडा से जोड़ने वाला 25 किलोमीटर लंबा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे चालू है। आगरा को लखनऊ से जोड़ने वाला 302 किलोमीटर लंबा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे बनकर चालू है। 96 किलोमीटर लंबा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे दिल्ली को मेरठ से जोड़ता है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे 341 किलोमीटर लंबा है जो सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अमेठी और अयोध्या के अलावा आजमगढ़, मऊ और आजमगढ़ को दिल्ली और लखनऊ से जोड़ता है। वहीं आज से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे भी चालू हो गया है। इस तरह कुल 1225 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस वे बनकर तैयार  है और जनता के लिए चालू है।

ये एक्सप्रेस वे बनने वाले हैं

आने वाले दिनों में जो एक्सप्रेस वे बनने वाले हैं उनमें 91 किलोमीटर लंबा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे, 594 किलोमीटर वाला गंगा एक्सप्रेस वे,  63 किलोमीटर लंबा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे, 380 किलोमीटर लंबा गाजियाबाद-कानपुर एक्सप्रेस वे, 519 किलोमीटर लंबा गोरखपुर-सिलिगुड़ी एक्सप्रेस वे, 210 किलोमीटर लंबा दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेस वे, 117 किलोमीटर लंबा गाजीपुर-बलिया-मांझीघाट एक्सप्रेसवे  बनने वाला है। इस तरह 1974 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस वे बनने वाला है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here